For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118678108
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान में फर्जी डिग्री–फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला: 144 प्रकरण दर्ज, सैकड़ों नियुक्तियां निरस्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मगरा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष के परिवार में प्रॉपर्टी विवाद, विवाद में वकील की गई जान |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन की मांग को लेकर उतरे हड़ताल पर, पूर्व में भी कर चुके हैं हड़ताल, आश्वासन के बावजूद ठेकेदार ने नहीं दिया समय पर वेतन |  Ajmer Breaking News: अजमेर ACB की बड़ी कार्यवाही, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुप्रीडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते  किया गिरफ्तार, ACB  द्वारा पूछताछ जारी, |  Ajmer Breaking News: देर रात्रि ट्रेन से उतरने के बाद माल गोदाम के बाहर बुजुर्ग के साथ हुई चाकू की नोक पर लूट, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से की कार्यवाही की अपील |  Ajmer Breaking News: परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को नए क़ानून का हवाला देकर किया जा रहा है परेशान,निजी यात्री बसों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: ट्रैफिक सीओ नीतू राठौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, फिर स्कूल की फेयरवेल पार्टी में चौपाइयां वाहनों पर सवार छात्र-छात्राओं ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन |  Ajmer Breaking News: शिवमयी हुई ब्रह्म नगरी पुष्कर: भक्ति, उत्सव और आस्था का अद्भुत संगम,10 फीट नीचे छिपा दिव्य धाम, जहां आज भी जागृत हैं अटमटेश्वर महादेव |  Ajmer Breaking News: वार्ड 45 की पार्षद बीना टांक के नव निर्माणधीन मकान में चोरी की वारदात, साथ ही वार्ड में नालों पर लगे जगलों को चोरी करने का वीडियो आया सामने, |  Ajmer Breaking News: देश प्रदेश सहित अजमेर में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया बड़े ही हर्ष उल्लास और उमंग से | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर ACB की बड़ी कार्यवाही, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुप्रीडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते  किया गिरफ्तार, ACB  द्वारा पूछताछ जारी,

Post Views 01

February 16, 2026

गौरतलब है पूर्व में एसई के खिलाफ ठेकेदार एकजुट होकर कार्य बहिष्कार भी कर चुके थे, लेकिन मुख्यालय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अजमेर ACB की बड़ी कार्यवाही, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुप्रीडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते  किया गिरफ्तार, ACB  द्वारा पूछताछ जारी,

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर की टीम ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ठेकेदार को पहले दिए गए वर्क ऑर्डर के बदले में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था और उसे परेशान कर रहा था। ठेकेदार ने एसीबी से संपर्क कर शिकायत दी एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया और जाल बिछाकर आज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम आरोपी एसई से पूछताछ में जुटी है।गौरतलब है पूर्व में एसई के खिलाफ ठेकेदार एकजुट होकर कार्य बहिष्कार भी कर चुके थे, लेकिन मुख्यालय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।एसीबी अजमेर की सीआई मीना बेनीवाल ने बताया कि उन्हें पीड़ित ठेकेदार द्वारा शिकायत मिली थी कि एवीवीएनएल के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर बाबूलाल पुराने वर्क ऑर्डर जारी करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया था कि अधिकारी 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है और नहीं देने पर ठेकेदार को परेशान किया जा रहा है। ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। सोमवार को एसीबी की एक टीम ने अधीक्षण अभियंता बाबूलाल को उनके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया। वर्क ऑर्डर नवंबर-दिसंबर 2025 का था। एसीबी ने अधिकारी के पास से वर्क ऑर्डर की फाइल भी जब्त कर ली है।इस सम्बन्ध में बात करने पर प्रबन्ध निदेशक के.पी. वर्मा ने बताया कि एसई के ट्रेप होने की सूचना मिली है। पूर्व में ठेकेदारों ने परेशान करने के आरोप लगाए थे लेकिन कोई सबूत नहीं मिला था। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved