Post Views 01
February 16, 2026
देर रात्रि ट्रेन से उतरने के बाद माल गोदाम के बाहर बुजुर्ग के साथ हुई चाकू की नोक पर लूट, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से की कार्यवाही की अपील
खानपुरा में रहने वाले बुजुर्ग नजर मोहम्मद 5 फरवरी को उंझा से आगरा जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन में बैठकर रात 12:20 पर अजमेर पहुंचे, अजमेर स्टेशन माल गोदाम गेट से घर जाने के लिए बाहर निकले इसी दरमियान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें जबरन चाकू की नोक पर बीच में बिठाया और वहां से हजारीबाग सुनसान इलाके में ले गए और उनसे लूटपाट की ।
नजर मोहम्मद से उनका मोबाइल और जेब में रखे 1 हजार रुपए छीन लिए और वहां से फरार हो गए। इसके बाद जैसे तैसे नजर मोहम्मद अपने घर पहुंचे दूसरे दिन उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी लेकिन पुलिस ने इति श्री करते हुए सिर्फ मोबाइल गुम होने की शिकायत ले ली और उन्हें बता दिया कि जब बुलाया जाए तब आ जाना। 6 फरवरी से लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने और पुलिस का कोई फोन नहीं आने पर नजर मोहम्मद ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी फरियाद सुनाई ।
उनका कहना था कि ₹1000 रुपए और मोबाइल लूटने का कोई अफसोस नहीं लेकिन यदि लुटेरे चाकू से उन पर वार करके उन्हें मार देते तब क्या होता?
गौरतलब है कि इन दोनों अजमेर में छीना झपटी, लूटपाट, चोरी आदि की घटनाओं में इजाफा हो गया है। पब्लिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं पुलिस के पास जवाब है कि कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved