For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118677740
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान में फर्जी डिग्री–फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला: 144 प्रकरण दर्ज, सैकड़ों नियुक्तियां निरस्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मगरा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष के परिवार में प्रॉपर्टी विवाद, विवाद में वकील की गई जान |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन की मांग को लेकर उतरे हड़ताल पर, पूर्व में भी कर चुके हैं हड़ताल, आश्वासन के बावजूद ठेकेदार ने नहीं दिया समय पर वेतन |  Ajmer Breaking News: अजमेर ACB की बड़ी कार्यवाही, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुप्रीडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते  किया गिरफ्तार, ACB  द्वारा पूछताछ जारी, |  Ajmer Breaking News: देर रात्रि ट्रेन से उतरने के बाद माल गोदाम के बाहर बुजुर्ग के साथ हुई चाकू की नोक पर लूट, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से की कार्यवाही की अपील |  Ajmer Breaking News: परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को नए क़ानून का हवाला देकर किया जा रहा है परेशान,निजी यात्री बसों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: ट्रैफिक सीओ नीतू राठौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, फिर स्कूल की फेयरवेल पार्टी में चौपाइयां वाहनों पर सवार छात्र-छात्राओं ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन |  Ajmer Breaking News: शिवमयी हुई ब्रह्म नगरी पुष्कर: भक्ति, उत्सव और आस्था का अद्भुत संगम,10 फीट नीचे छिपा दिव्य धाम, जहां आज भी जागृत हैं अटमटेश्वर महादेव |  Ajmer Breaking News: वार्ड 45 की पार्षद बीना टांक के नव निर्माणधीन मकान में चोरी की वारदात, साथ ही वार्ड में नालों पर लगे जगलों को चोरी करने का वीडियो आया सामने, |  Ajmer Breaking News: देश प्रदेश सहित अजमेर में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया बड़े ही हर्ष उल्लास और उमंग से | 

अजमेर न्यूज़: परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को नए क़ानून का हवाला देकर किया जा रहा है परेशान,निजी यात्री बसों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई, 

Post Views 01

February 16, 2026

जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने नाम ज्ञापन देकर समाधान की कि मांग, राजस्थान परिवहन द्वारा प्राइवेट बसों पर मनमानी ओर तानाशाही के खिलाफ 23 फ़रवरी से राज्य में निजी बसों की होगी हड़ताल

परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को नए क़ानून का हवाला देकर किया जा रहा है परेशान,निजी यात्री बसों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई, 
परेशान अजमेर प्राइवेट बस ओनर एसोशिएशन ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने नाम ज्ञापन देकर समाधान की कि मांग,

राजस्थान परिवहन द्वारा प्राइवेट बसों पर मनमानी ओर तानाशाही के खिलाफ 23 फ़रवरी से राज्य में निजी बसों की होगी हड़ताल

प्रदेश में निजी यात्री बस हादसों से सबक लेते हुए राज्य सरकार ने नए कानून बनाकर बसों में अल्टरेशन के निर्देश दिए थे। जिसके बाद निजी बस ऑपरेटरों ने बसों में कानून के मुताबिक बताए गए बदलाव भी कर दिए। बावजूद इसके परिवहन विभाग द्वारा किसी न किसी तरीके से प्राइवेट बस ऑपरेटरों को परेशान किया जा रहा है।दो-दो लाख रुपए के चालान बनाए जा रहे हैं। जिससे परेशान प्राइवेट बस आपरेटर एसोसिएशन बैनर तले सोमवार को अजमेर के बस ऑपरेटर ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर बस ऑपरेटरों को राहत प्रदान करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है की 23 फरवरी से पूरे प्रदेश भर में प्राइवेट बस ऑपरेटर हड़ताल पर उतरेंगे किसी भी रूट पर कोई सी भी बस नहीं चलेगी।
एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बस की छतों पर लगे करियर हटाने, बसों में फायर एक्सटिंग्विशर रखने, बसों में इमरजेंसी गेट निकालने के फरमान जारी किए गए थे जिसकी पालन सभी बस ऑपरेटर ने करते हुए बसों में बदलाव कर दिए हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए फिटनेस पर ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं और बस ऑपरेटरों को हैरान परेशान किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved