For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118678073
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान में फर्जी डिग्री–फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला: 144 प्रकरण दर्ज, सैकड़ों नियुक्तियां निरस्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मगरा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष के परिवार में प्रॉपर्टी विवाद, विवाद में वकील की गई जान |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन की मांग को लेकर उतरे हड़ताल पर, पूर्व में भी कर चुके हैं हड़ताल, आश्वासन के बावजूद ठेकेदार ने नहीं दिया समय पर वेतन |  Ajmer Breaking News: अजमेर ACB की बड़ी कार्यवाही, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुप्रीडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते  किया गिरफ्तार, ACB  द्वारा पूछताछ जारी, |  Ajmer Breaking News: देर रात्रि ट्रेन से उतरने के बाद माल गोदाम के बाहर बुजुर्ग के साथ हुई चाकू की नोक पर लूट, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से की कार्यवाही की अपील |  Ajmer Breaking News: परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को नए क़ानून का हवाला देकर किया जा रहा है परेशान,निजी यात्री बसों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: ट्रैफिक सीओ नीतू राठौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, फिर स्कूल की फेयरवेल पार्टी में चौपाइयां वाहनों पर सवार छात्र-छात्राओं ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन |  Ajmer Breaking News: शिवमयी हुई ब्रह्म नगरी पुष्कर: भक्ति, उत्सव और आस्था का अद्भुत संगम,10 फीट नीचे छिपा दिव्य धाम, जहां आज भी जागृत हैं अटमटेश्वर महादेव |  Ajmer Breaking News: वार्ड 45 की पार्षद बीना टांक के नव निर्माणधीन मकान में चोरी की वारदात, साथ ही वार्ड में नालों पर लगे जगलों को चोरी करने का वीडियो आया सामने, |  Ajmer Breaking News: देश प्रदेश सहित अजमेर में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया बड़े ही हर्ष उल्लास और उमंग से | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में एक बार फिर 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन की मांग को लेकर उतरे हड़ताल पर, पूर्व में भी कर चुके हैं हड़ताल, आश्वासन के बावजूद ठेकेदार ने नहीं दिया समय पर वेतन

Post Views 01

February 16, 2026

12 फरवरी को लिखित में निगम प्रशासन को अवगत करवा दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज कर्मचारी हड़ताल पर उतर चुके हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

अजमेर में एक बार फिर 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन की मांग को लेकर उतरे हड़ताल पर, पूर्व में भी कर चुके हैं हड़ताल, आश्वासन के बावजूद ठेकेदार ने नहीं दिया समय पर वेतन

अजमेर में नगर निगम के अधीन अस्थाई ठेका सफाई कर्मियों ने सोमवार को एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी।सफ़ाई कर्मचारियों ने ठेकेदार द्वारा पूर्व में लिखित आश्वासन देने के बावजूद भी मासिक वेतन समय पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके खातों में वेतन नहीं पहुंचता  तब तक 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसस पहले पिछले महीने समय पर वेतन भुगतान नहीं होने पर हड़ताल की गई थी जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। प्रशासन से वार्ता के बाद ठेकेदार द्वारा लिखित में हर माह की 10 तारीख से पहले भुगतान देने का आश्वासन दिया था।

सफाई कर्मचारी सन्नी गोयर ओर मुकेश ढेढ़वाल ने बताया कि पिछले महीने भी अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन भुगतान की लेकर सड़कों पर उतरे थे आज फिर भुगतान की ही मुख्य मांग को लेकर एक बार फिर अस्थाई सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतर चुके हैं। कर्मचारियों ने आज दोपहर 3 बजे से हड़ताल की घोषणा कर दी है। पूर्व में ठेकेदार के द्वारा लिखित में देने के बावजूद भी आज तक उनका भुगतान नहीं किया गया है। 12 फरवरी को लिखित में निगम प्रशासन को अवगत करवा दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज कर्मचारी हड़ताल पर उतर चुके हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved