For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118678573
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान में फर्जी डिग्री–फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला: 144 प्रकरण दर्ज, सैकड़ों नियुक्तियां निरस्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मगरा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष के परिवार में प्रॉपर्टी विवाद, विवाद में वकील की गई जान |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन की मांग को लेकर उतरे हड़ताल पर, पूर्व में भी कर चुके हैं हड़ताल, आश्वासन के बावजूद ठेकेदार ने नहीं दिया समय पर वेतन |  Ajmer Breaking News: अजमेर ACB की बड़ी कार्यवाही, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुप्रीडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते  किया गिरफ्तार, ACB  द्वारा पूछताछ जारी, |  Ajmer Breaking News: देर रात्रि ट्रेन से उतरने के बाद माल गोदाम के बाहर बुजुर्ग के साथ हुई चाकू की नोक पर लूट, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से की कार्यवाही की अपील |  Ajmer Breaking News: परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को नए क़ानून का हवाला देकर किया जा रहा है परेशान,निजी यात्री बसों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: ट्रैफिक सीओ नीतू राठौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, फिर स्कूल की फेयरवेल पार्टी में चौपाइयां वाहनों पर सवार छात्र-छात्राओं ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन |  Ajmer Breaking News: शिवमयी हुई ब्रह्म नगरी पुष्कर: भक्ति, उत्सव और आस्था का अद्भुत संगम,10 फीट नीचे छिपा दिव्य धाम, जहां आज भी जागृत हैं अटमटेश्वर महादेव |  Ajmer Breaking News: वार्ड 45 की पार्षद बीना टांक के नव निर्माणधीन मकान में चोरी की वारदात, साथ ही वार्ड में नालों पर लगे जगलों को चोरी करने का वीडियो आया सामने, |  Ajmer Breaking News: देश प्रदेश सहित अजमेर में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया बड़े ही हर्ष उल्लास और उमंग से | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान में फर्जी डिग्री–फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला: 144 प्रकरण दर्ज, सैकड़ों नियुक्तियां निरस्त

Post Views 01

February 16, 2026

शिक्षक, पीटीआई, फायरमैन, मेडिकल, रेलवे और कांस्टेबल भर्ती तक इस फर्जीवाड़े की पहुंच पाई गई है।

जयपुर। राजस्थान में सरकारी भर्तियों को लेकर फर्जी डिग्री, जाली अंकतालिका और डमी अभ्यर्थियों का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। जांच में सामने आया है कि कोरोना काल के बाद निकली विभिन्न भर्तियों में बैकडेट डिग्री, फर्जी खेल प्रमाण पत्र, नकली दिव्यांग प्रमाण पत्र और यहां तक कि तलाक के जाली दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की गई। शिक्षक, पीटीआई, फायरमैन, मेडिकल, रेलवे और कांस्टेबल भर्ती तक इस फर्जीवाड़े की पहुंच पाई गई है। विशेष अभियान समूह की जांच में दर्जनों विश्वविद्यालयों, सैकड़ों अभ्यर्थियों और कई लोकसेवकों की भूमिका सामने आई है। खुलासे के बाद भी बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियां अभी तक औपचारिक रूप से वापस नहीं ली गई हैं और सभी जाली दस्तावेजों की जब्ती की प्रक्रिया जारी है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, कोरोना अवधि में बंद रहे कई विश्वविद्यालयों ने उसी समयावधि में फर्जी डिग्रियां तैयार कीं। जैसे ही भर्तियों की घोषणा हुई, अभ्यर्थियों ने बैकडेट में डिप्लोमा, डिग्री और आरक्षण श्रेणी से जुड़े प्रमाण पत्र बनवाए। इस मामले में ओपीजेएस विश्वविद्यालय चूरू का नाम प्रमुख रूप से सामने आया। राज्य सरकार ने गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने पर बीकानेर संभागीय आयुक्त को विश्वविद्यालय का प्रशासक नियुक्त किया और सभी पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश पर रोक लगा दी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पीटीआई भर्ती परीक्षा 2022 में बीपीएड की फर्जी डिग्रियों का बड़ा मामला सामने आया। आरोप है कि उत्तर प्रदेश की जेएस यूनिवर्सिटी ने बैकडेट में डिग्रियां जारी कीं। करीब 200 चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और संचालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि संबंधित राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द कर दी।

करीब 1200 अभ्यर्थियों को जांच के दायरे में लिया गया, जिनमें से 321 अभ्यर्थियों की डिग्री संदिग्ध पाई गई। शेष दस्तावेजों की जांच जारी है। फर्जीवाड़े के आधार पर नौकरी पाने वाले 134 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। चयन बोर्ड ने 248 अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी थी, जिनकी नियुक्तियां बाद में निरस्त कर दी गईं। विभाग दोषियों से वेतन की वसूली भी करेगा।

फर्जी खेल प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षक, पीटीआई, फायरमैन और अन्य भर्तियों में आरक्षण का लाभ लेने के मामले भी सामने आए हैं। कई अभ्यर्थियों को जांच के बाद डिबार किया गया। दिव्यांग श्रेणी में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। पशुपरिचर भर्ती में 600 से अधिक अभ्यर्थियों का दोबारा चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है, जबकि आरएएस-2023 साक्षात्कार में भी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के मामले पकड़े गए हैं।

तलाकशुदा कोटे का लाभ लेने के लिए फर्जी तलाक प्रमाण पत्र लगाने के दो दर्जन से अधिक मामले भी सामने आए हैं। विशेष अभियान समूह को लगभग एक हजार शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 250 मामलों में प्राथमिक जांच में फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी पाने की आशंका पाई गई है। कुछ प्रकरणों में आरोप पत्र भी न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

तथ्य संक्षेप

  • डमी, पेपर लीक, फर्जी डिग्री व अन्य अनियमितताओं के कुल दर्ज प्रकरण: 144

  • फर्जी डिग्री और खेल प्रमाण पत्र से जुड़े प्रकरण: 39

  • पेपर लीक प्रकरण: 8

  • कुल गिरफ्तारियां: 428

  • सेवा समाप्त लोकसेवक: 170

  • सत्यापन के बाद निरस्त नियुक्तियां: 135

  • दिव्यांगता परिवाद में अयोग्य पाए गए कार्मिक: 37

  • 16 दिसंबर 2023 के बाद विशेष अभियान समूह में कई नए प्रकरण दर्ज

जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के आर्थिक और प्रशासनिक पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में भर्ती प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए प्रणालीगत सुधार किए जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved