Post Views 01
February 16, 2026
ट्रैफिक सीओ नीतू राठौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, फिर स्कूल की फेयरवेल पार्टी में चौपाइयां वाहनों पर सवार छात्र-छात्राओं ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन
यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन वाहन किए जप्त, वायरल वीडियो के आधार पर अन्य वाहनों की तलाश जारी
वरुण सागर रोड स्थित श्री बालाजी रॉयल पब्लिक स्कूल और सेंट एंस्लम स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा कारों की खिड़की ओर सनरूफ खोलके लटकते हुए बनवाये वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कारों के नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू की और सोमवार को लगभग आधा दर्जन लग्जरी करें जप्त कर यातायात कार्यालय में खड़ी कर दी गई और उनके खिलाफ एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई।यातायात शाखा के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि सड़कों पर रसूख और रईसी के प्रदर्शन के चक्कर में यातायात नियमों को ताक पर रख कर छात्र छात्राओं ने कारो से ख़तरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल की। फेयरवेल पार्टी के नाम पर गाड़ियों के काफिले में छात्रों द्वारा जान जोखिम में डालकर किए गए स्टंट किए।जिसके बाद अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने वहां के नंबरों के आधार पर कारों को जप्त किया और उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की है अन्य गाड़ियों की भी तलाश की जा रही है चीन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी साथ ही पुलिस की ओर से अपील है कि वाहनों पर स्टंट करते हुए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में ना डालें यातायात नियमों का पालन करें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved