Post Views 01
February 17, 2026
28 फरवरी को अजमेर के जयपुर रोड स्थित कायड़ विश्राम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर,
संभागीय आयुक्त, आईजी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभाग अधिकारियों ने किया निरीक्षण, समय से काम पूरा करने के लिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आ रहे हैं। वे यहां से प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने वाले हैं। इसके साथ ही 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अजमेर जयपुर रोड स्थित कायड़ विश्राम स्थली पर प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, आईजी राजेंद्र सिंह, जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी वंदिता राणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कायड़ विश्रामस्थली का निरिक्षण किया ओर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर में जनसभा प्रस्तावित है अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा होगी। इसे लेकर संभागीय आयुक्त, आईजी सहित अन्य अधिकारियों के साथ आज सभास्थल का निरीक्षण किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां देकर समय से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने निर्देशित किया गया हैं।
इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन बुधवार को अजमेर आकर सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved