Post Views 01
February 17, 2026
जीआरपी डीआईजी श्वेता धनखड़ ने अजमेर में जीआरपी पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन, एसपी ऑफिस सहित जीआरपी थाने का किया निरीक्षण, क्राइम मीटिंग लेकर अपराध पर नियंत्रण के लिए निर्देश
अजमेर में जीआरपी के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचीं डीआईजी श्वेता धनखड़ ने जीआरपी थाना पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी ने रिकॉर्ड, मालखाना और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जीआरपी अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों के साथ बैठक में बढ़ते अपराधों और रेल यात्रियों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। क्राइम मीटिंग के दौरान डीआईजी ने अपराध नियंत्रण, गश्त बढ़ाने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अजमेर रेलवे स्टेशन जीआरपी एसपी ऑफिस मलखाना बंदी ग्रह रिकॉर्ड रूम सहित हर एक स्थान का बारीकी से निरीक्षण कर जहां सुधार की गुंजाइश थी वहां सुधार के निर्देश दिए ऑल ओवर जीआरपी पुलिस के काम पर संतोष व्यक्त किया।
मीडिया से बात करते हुए डीआईजी श्वेता धनखड़ ने कहा कि समय के साथ अपराध के तरीके बदल रहे हैं तो अपराध पर नियंत्रण की तकनीक भी उसी तेजी से अपनाई जा रही है। देखा जाए तो अपराध के ग्राफ को बढ़ने नहीं दिया जा रहा। मौजूदा समय में तकनीक के सहारे अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है लेकिन अपराधी भी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved