For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118675940
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान में फर्जी डिग्री–फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला: 144 प्रकरण दर्ज, सैकड़ों नियुक्तियां निरस्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मगरा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष के परिवार में प्रॉपर्टी विवाद, विवाद में वकील की गई जान |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन की मांग को लेकर उतरे हड़ताल पर, पूर्व में भी कर चुके हैं हड़ताल, आश्वासन के बावजूद ठेकेदार ने नहीं दिया समय पर वेतन |  Ajmer Breaking News: अजमेर ACB की बड़ी कार्यवाही, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुप्रीडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते  किया गिरफ्तार, ACB  द्वारा पूछताछ जारी, |  Ajmer Breaking News: देर रात्रि ट्रेन से उतरने के बाद माल गोदाम के बाहर बुजुर्ग के साथ हुई चाकू की नोक पर लूट, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से की कार्यवाही की अपील |  Ajmer Breaking News: परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को नए क़ानून का हवाला देकर किया जा रहा है परेशान,निजी यात्री बसों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: ट्रैफिक सीओ नीतू राठौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, फिर स्कूल की फेयरवेल पार्टी में चौपाइयां वाहनों पर सवार छात्र-छात्राओं ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन |  Ajmer Breaking News: शिवमयी हुई ब्रह्म नगरी पुष्कर: भक्ति, उत्सव और आस्था का अद्भुत संगम,10 फीट नीचे छिपा दिव्य धाम, जहां आज भी जागृत हैं अटमटेश्वर महादेव |  Ajmer Breaking News: वार्ड 45 की पार्षद बीना टांक के नव निर्माणधीन मकान में चोरी की वारदात, साथ ही वार्ड में नालों पर लगे जगलों को चोरी करने का वीडियो आया सामने, |  Ajmer Breaking News: देश प्रदेश सहित अजमेर में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया बड़े ही हर्ष उल्लास और उमंग से | 

उदयपुर न्यूज़: पटरियों पर दौड़ी शान! उदयपुर-अहमदाबाद वंदे भारत शुरू

Post Views 101

February 16, 2026

ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशन पर रुकेगी

उदयपुर | मेवाड़ और गुजरात के बीच सफर अब और तेज व आरामदायक हो गया है, क्योंकि उदयपुर से अहमदाबाद (असारवा) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू हो गई है। उद्घाटन अवसर पर उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
उद्घाटन स्पेशल गाड़ी संख्या 09663 दोपहर 12.25 बजे उदयपुर सिटी से रवाना हुई। यह ट्रेन उदयपुर से चलकर जावर, डूंगरपुर और गुजरात के हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर ठहरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 18 फरवरी से गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से सप्ताह में छह दिन, मंगलवार को छोड़कर, संचालित होगी। इस अत्याधुनिक ट्रेन में सात एसी चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच लगाए गए हैं, जो यात्रियों को बेहतर सुविधा और आराम प्रदान करेंगे।
किराए की बात करें तो उदयपुर से असारवा तक चेयर कार श्रेणी का किराया 900 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1690 रुपए तय किया गया है। वहीं असारवा से उदयपुर वापसी के दौरान चेयर कार का किराया 1065 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1875 रुपए रखा गया है। वापसी यात्रा में एग्जीक्यूटिव क्लास में डिनर शामिल होने के कारण किराया अधिक है।
इस नई सेवा के शुरू होने से मेवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा का नया विकल्प मिल गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved