Post Views 141
February 16, 2026
उदयपुर | पर्यटन नगरी उदयपुर में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ है। सहेली मार्ग स्थित यूआईटी सर्कल के पास संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में संचालिका समेत तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। एसटी-एससी सेल की डीएसपी नीतू सिंह के अनुसार, थाना अंबामाता, बड़गांव और डीएसटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए “नेचर टच स्पा सेंटर” पर रेड की। शिकायत मिली थी कि यहां “एक्स्ट्रा सर्विस” के नाम पर ग्राहकों से पैसे लेकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और स्पा संचालिका को हिरासत में लिया। पकड़ी गई युवतियां भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ सहित बाहरी जिलों की बताई जा रही हैं।
यह कार्रवाई एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस अब स्पा संचालन और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि सहेलियों की बाड़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के आसपास बड़ी संख्या में स्पा सेंटर संचालित हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved