Post Views 71
December 28, 2025
अजमेर शहर जिला कांग्रेस की उत्तर विधानसभा और दक्षिण विधानसभा के दोनों ब्लाकों द्वारा निकाली गई अलग-अलग अरावली बचाओ पैदल मार्च, वक्ताओं ने केंद्र की सरकार को जमकर कोसा
शहर जिला कांग्रेस द्वारा से रविवार को अजमेर उत्तर अ ओर ब विधानसभा क्षेत्र व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अ ओर ब की अरावली बचाओ रैली निकाली गई। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और अरावली बचाओ अभियान को लेकर दोनों विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले गए पैदल मार्च में अरावली पर्वतमाला की रक्षा करने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया गया। साथ ही, केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रकृति का विनाश करने का आरोप लगाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजमेर-उत्तर ए और बी ब्लॉक के तत्वावधान में शहीद स्मारक बजरंगगढ़ से गांधी भवन तक पैदल मार्च निकाला गया। वहीं दक्षिण में विधानसभा अ ओर ब ब्लॉक द्वारा दयानंद आश्रम गोल चक्कर, केसरगंज से शुरू होकर गांधी भवन, मदार गेट तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अरावली पर्वतमाला न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे उत्तर भारत के पर्यावरण के संतुलन की रीढ़ है। यह सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है। यदि 100 मीटर से नीचे की पहाड़ी को अरावली का हिस्सा नहीं माना गया, तो इसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। अवैध खनन और सरकार की उदासीन नीतियों के कारण अरावली को गंभीर क्षति पहुंच रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रमों में शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल, डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती, आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़, अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल और उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह, निर्मल बेरवाल आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved