For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 115440379
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: छठी ओर कुल की रस्म में शिरकत करने देश के अलग अलग राज्यों से अजमेर पहुंचे जायरीनों के लौटने का सिलसिला भी तेजी से शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की जमादार पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से ख्वाजा साहब के दर पर चादर एवं फूल पेश  |  Ajmer Breaking News: द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह,30 दिसंबर को विवाह गठबंधन में इस बार बंधेंगे 11 जोड़े,कन्या को 101 उपहारों के साथ दी जाएगी एफडी, फेरे पर पर्यावरण का दिया जाएंगा संदेश |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों के साथ जीआरपी थाना पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कलयुगी बेटे–बहु ने बूढ़े पिता को घर से निकाला, LIC से रिटायर्ड बूढ़े पिता ने परेशान होकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ, अजमेर (राजस्थान) द्वारा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही आतंकी एवं सांप्रदायिक हिंसा पर भारत सरकार के त्वरित एवं कठोर हस्तक्षेप हेतु ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: वीर बाल दिवस,सुशासन दिवस,मतदाता सूची गहन परीक्षण (द्वितीय चरण) कार्यशाला |  Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र सभागार में स्वयं सेवकों पर लिखी पुस्तक प्रेरणा पुंज का लोकार्पण | 

अजमेर न्यूज़: केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है।

Post Views 01

December 27, 2025

अवैध खनन तथा पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर अजमेर में कांग्रेसियो के पैदल मार्च के दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह के टोकने से कांग्रेसियों ओर पुलिस के बीच झड़प हो गई। 

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इस आंदोलन के तहत अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान, अवैध खनन तथा पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में "अरावली बचाओ जन आंदोलन” जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में दिनांक 27 दिसंबर शनिवार सुबह अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में ज्योतिबा फूले सर्किल से गांधी भवन, मदार गेट तक पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च अरावली पर्वतमाला की रक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित किया गया।
अरावली बचाओ जन आंदोलन जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान, अवैध खनन तथा पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर अजमेर में कांग्रेसियो के पैदल मार्च के दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह के टोकने से कांग्रेसियों ओर पुलिस के बीच झड़प हो गई। 
कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि पैदल मार्च अरावली पर्वतमाला की रक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ निकाला गया है। मार्च के शुरु होते ही पुलिस ने डीजे वाले को केवल देश भक्ति गाने चलाने के लिए बोला लेकिन इसी बीच डॉ जयपाल, सुनील लारा सहित अन्य कांग्रेसी बीच में आ गए और बहस शुरू हो गई।
आखिर पुलिस को फिर बेक फुट पर आना पड़ा और कांग्रेसी डीजे साउंड के साथ आगे बढ़ गए।
इस दौरान पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली सहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, ब्लॉक, मंडल, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं सभी कांग्रेस जनों ने पैदल मार्च में भाग लिया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved