Post Views 61
December 28, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चादर ख्वाजा के दर पेश, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानु खान बुधवाली ने अजमेर कांग्रेस जनों के साथ पेश की चादर
अजमेर में 814 वें उर्स के मौके पर आज ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से चादर पेश की गई। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानू खान बुधवाली चादर लेकर अजमेर पहुंचे। चादर पेश कर देश में अमन, चैन खुशहाली, सांप्रदायिक सद्भाव व आपसी भाईचारे की दुआ की गई। चादर पेश करने के दौरान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, रामचंद्र चौधरी,पूर्व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, पार्षद नोरत गुर्जर, हमीद चीता, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जुनेद पठान, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल वाहिद मोहम्मद चंदन सिंह लक्ष्मी धोलखड़िया आदि मौजूद रहे।।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved