Post Views 51
December 11, 2025
रामगंज थाना अंतर्गत गुर्जर वास में दो पक्षों के बीच लाठीभाटा जंग, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला,
कई चौपहिया और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, हमले में बच्चों और महिलाओं को आई चोट, पुलिस ने चार लोगों को किया डिटेन मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात शांति कायम,
अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत अजयनगर गुजर वास में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के 30-40 लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी और पत्थरों के साथ कांच की बोतलों से हमला कर डाला। हमले से बचने के लिए दूसरे पक्ष के पुरुषों ने छत पर जाकर अपनी जान बचाई। वहीं नीचे रुकी हुए महिलाओं और बच्चों के पत्थरों से हमले में चोटें आई हैं। इस दौरान घरों के बाहर खड़ी तीन कारें, एक बाइक और घर में तोड़फोड़ की गई ।
विवाद गुरुवार दोपहर 1:30 बजे हुआ सूचना पर रामगंज थाना पुलिस ने मौके से उपद्रव करने वाले चार लोगों को डिटेन कर लिया है। घटनास्थल पर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे रामगंज थाना क्षेत्र के अजय नगर चौराहे पर 120 गज के प्लॉट को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया। पुलिस के अनुसार पहले पक्ष के विष्णु गुर्जर और दूसरे पक्ष के महेश गुर्जर यहां ऑफिस में बातचीत कर रहे थे। तभी दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। विष्णु गुर्जर द्वारा थाने पर दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस शिकायत के बाद मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार दोपहर में करीब 1:30 बजे गुर्जर वास स्थित महेश गुर्जर के घर पर विष्णु गुर्जर और उसके 30-40 लोगों ने लाठी भाटा से हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थर के साथ कांच की बोतलें फेंकी। वहीं लाठी-डंडों से गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। इस दौरान परिवार के पुरुष हमले से बचने के लिए छत पर पहुंच गए। वहीं घर में नीचे बैठी महिलाओं और बच्चों के ऊपर भी हमलावरों ने पत्थर फेंके जिससे महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। वहीं हमले से इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित हेमू ने बताया कि उनके प्लॉट पर मामा के पोते द्वारा कब्जा किया जा रहा है। सुबह जब कब्जा करने पहुंचे तो इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई। वहीं कुछ घंटे बाद घर पर हमला कर दिया। हमले में गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है ।
रामगंज थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल गुजराल ने बताया कि प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद विष्णु और महेश गुर्जर के बीच हुआ है। विवाद की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई थी। दो बार पुलिस ने जाकर समझाइश भी की थी। दोपहर में विष्णु गुर्जर और उनके समर्थकों ने महेश गुर्जर के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं घर में भी तोड़फोड़ हुई थी। हमला करने वाले पक्ष के चार लोगों को डिटेन कर थाने लेकर आए हैं, पूछताछ की जा रही है बस्ती में भी पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है फिलहाल शांति है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved