For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 114282137
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दुबई, सिंगापुर, सूरत और लंदन से आए प्रवासी प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात: राजस्थान के विकास और प्रवासी सहभागिता पर हुआ सार्थक संवाद |  Ajmer Breaking News: दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण का संदेश देती राजस्थान महिला कल्याण मंडल –भवानी खेड़ा में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत बनाई गई गुमटियों को एडीए ने किया ध्वस्त, |  Ajmer Breaking News: मगंज थाना अंतर्गत गुर्जर वास में दो पक्षों के बीच लाठीभाटा जंग, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, |  Ajmer Breaking News: भजनलाल सरकार की 2 वर्ष की असफलताओं पर कांग्रेस का अहिंसात्मक विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा जिला कार्यकारणी बैठक में आगामी 100 दिनों का जमीनी कार्ययोजना लागू करने के लिए बैठक ।  |  Ajmer Breaking News: दिव्यांगजन जागरूकता पखवाड़े ऐसा क्यों नृत्य-नाटिका के सफल मंचन |  Ajmer Breaking News: 4 दिसंबर के बाद 10 दिसंबर को भी दरगाह और कलेक्ट्रेट,एसपी ऑफिस को आरडीएक्स से उड़ाने की मिली धमकी, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री सहित अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों द्वारा ख़्वाजा साहब की मजार पर चढ़ाई जाने वाली चादरों पर रोक लगाने की गुहार वाली एप्लिकेशन बुधवार को वादी विष्णु गुप्ता की ओर से अदालत में पेश |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हो चले हैं कि अब दिनदहाड़े सीसीटीवी कैमरों के बीच बेख़ौफ़ चोरी करने से भी बाज़ नहीं आ रहे। | 

अजमेर न्यूज़: भजनलाल सरकार की 2 वर्ष की असफलताओं पर कांग्रेस का अहिंसात्मक विरोध प्रदर्शन

Post Views 61

December 11, 2025

नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में गांधी भवन पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसजन 

भजनलाल सरकार की 2 वर्ष की असफलताओं पर कांग्रेस का अहिंसात्मक विरोध प्रदर्शन

नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में गांधी भवन पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसजन 

राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार के दो वर्षों की लगातार असफलताओं, जन-विरोधी नीतियों और विफल वादों के खिलाफ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को गांधी भवन पर शांतिपूर्ण व अहिंसात्मक विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धरना दिया गया।शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, पूर्व विधायक, लोकसभा/विधानसभा प्रत्याशी, शहर कांग्रेस कमेटी के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, पार्षद-पूर्व पार्षद, ब्लॉक/मंडल/वार्ड कमेटियाँ, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ-विभागों के प्रतिनिधि तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।नवयुक्त कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने बताया कि 2 साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है ।

अपराधियों के हौसले बुलंद है। पुलिस और प्रशासन नाकाम है। आम आदमी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है लेकिन पर्ची सरकार सिर्फ हवाई यात्राओं में ही व्यस्त है। आम जनता की इन्हें कोई परवाह नहीं है ऐसी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अब एकजुट होकर मैदान में है और सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved