Post Views 01
November 28, 2025
सेशन कोर्ट चौराहा बस स्टैंड के पास कचरा से भरा नगर निगम का ट्रैक्टर पलटा, काफी देर तक यातायात रहा बाधित
अजमेर के सेशन कोर्ट चौराहा बस स्टैंड के समीप शुक्रवार सुबह नगर निगम का कचरा से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर कचरा फैल जाने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को हटवाया। साथ ही निगम कर्मचारियों ने सड़क पर फैले कचरे को साफ कर मार्ग को सामान्य किया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण बसों, ऑटो और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved