For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155787757
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  |  Ajmer Breaking News: भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अजमेर का वार्षिक अधिवेशन  संपन्न  - विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर अलंकार पुरस्कार से किया सम्मानित |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर ग्रामीण कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आज अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उसकी कस्टडी ले ली है

Post Views 131

November 19, 2025

अनमोल पर जबरन वसूली, धमकी देने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गैंग के संचालन में मदद करने जैसे कई अन्य आरोप भी हैं. बताया जा रहा है कि वह विदेश में बैठकर गिरोह के रंगदारी रैकेट को संभाल रहा था.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आज अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उसकी कस्टडी ले ली है. अनमोल, जिसे अमेरिका में छिपा हुआ बताया जा रहा था, की वापसी को भारत में संगठित अपराध और आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनमोल बिश्नोई को लेकर एक विशेष विमान अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. यह वापसी NIA और अन्य भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लंबे प्रयासों का परिणाम है. NIA ने अनमोल को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिया और अब उससे कई हाई-प्रोफाइल मामलों के संबंध में पूछताछ की जाएगी. अनमोल पर कई संगीन आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल रहा अनमोल

अनमोल बिश्नोई पर कई सनसनीखेज आपराधिक मामलों में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है, जिनमें सबसे प्रमुख हैं:

सलमान खान के घर फायरिंग: इसी साल अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर हुई गोलीबारी की घटना में अनमोल की भूमिका सामने आई थी.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में भी अनमोल का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्यों में शामिल है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े मामले में भी अनमोल बिश्नोई का हाथ बताया जाता है.

अनमोल पर जबरन वसूली, धमकी देने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गैंग के संचालन में मदद करने जैसे कई अन्य आरोप भी हैं. बताया जा रहा है कि वह विदेश में बैठकर गिरोह के रंगदारी रैकेट को संभाल रहा था. उसकी गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क और फंडिंग के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है.






© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved