For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 110446986
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: दयानन्द कॉलेज अजमेर में दुष्कर्म आरोपी पूर्व लैब असिस्टेंट की पुनर्नियुक्ति का प्रयास |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर ने अजमेर में की पत्रकार वार्ता, |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कोली समाज की नवगठित जिला कार्यकारी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न  |  Ajmer Breaking News: सेवा, समर्पण और सहयोग के ध्येय वाक्य को लेकर काम करने वाली अजमेर ऑनेस्टी सोसायटी की ओर से लगाया गया पहला रक्तदान शिविर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राहुल गान्धी पीएम,अखिलेश यादव सीएम बने, इरफान सोलंकी ने की दुआ, ख्वाजा साहब के दरबार मे दी हाजिरी, |  Ajmer Breaking News: चीता मेहरात से पांच परिवारों की रावत समाज में हुई घर वापसी, |  Ajmer Breaking News: AICC अजमेर जिला संगठन सृजन कार्यक्रम प्रभारी अशोक तंवर की मौजूदगी में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक वरुण सागर रोड स्थित एक समारोह स्थल पर हुई। |  Ajmer Breaking News: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध और उनकी रिहाई की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: संगठन सृजन के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत , |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अजमेर पहुंच कर शहरी सेवा शिविरों का किया अवलोकन, | 

राजस्थान न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्क अली टांक का 67 वर्ष की उम्र में निधन

Post Views 21

October 5, 2025

परिजनों के अनुसार अश्क अली टांक का सोमवार सुबह विद्याधर नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। टाक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

जयपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अश्क अली टांक का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया है। अश्क अली टांक का लम्बा राजनीतिक और सामाजिक जीवन कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा।

राजनीतिक जीवन और योगदान

अश्क अली टांक ने अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन के दौरान कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और आमजन के मुद्दों को उठाने का काम किया। वे पार्टी के भीतर एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे और जनता की आवाज को संसद तक पहुँचाने का कार्य उन्होंने निष्ठा के साथ किया। उनकी सादगी और जनसेवा की भावना ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया।

शोक की लहर

अश्क अली टांक के निधन की खबर सुनते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनका जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

अंतिम संस्कार की तैयारी

परिजनों के अनुसार अश्क अली टांक का  सोमवार सुबह विद्याधर नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। टाक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

टाक के निधन के पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने शोक जतााया। गहलोत ने एक्स पर टाक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अश्क अली के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्होंने अपनी लम्बी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved