Post Views 11
October 5, 2025
किसानों की जयपुर में होने वाली अन्नदाता हुंकार रैली स्थगित, उच्च अधिकारियों से किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट से वार्ता में बनी सहमति
जयपुर में किसान महापंचायत की तैयारी, सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया
दूदू:-रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी
किसान महापंचायत के जिलाअध्यक्ष बलदेव महरिया ने पत्रकारों को बताया आगामी 6 अक्टूबर को जयपुर के शिप्रा पथ, मानसरोवर में आयोजित होने वाली अन्नदाता हुंकार रैली को लेकर प्रशासन और किसान संगठनों के बीच हलचल तेज हो गई है।किसान महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि 6 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली से तीन दिन पहले ही सरकार ने वार्ता के लिए किसान नेता रामपाल जाट को आमंत्रित किया। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज ने राजस्थान के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए निमंत्रण दिया था।
पिछले तीन महीनों से राजस्थान के विभिन्न जिलों में किसान महापंचायत के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए सरकार ने संवाद की पहल की है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने सरकार के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव मेहरिया इस बैठक में शामिल थे।शुक्रवार दोपहर से शाम तक चली इस वार्ता में जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम सहित कृषि, जल संसाधन, सहकारिता विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।किसानों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के अलावा किसान महापंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष बलदेव मेहरिया, और अन्य पदाधिकारी भी वार्ता में शामिल हुए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved