For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180143294
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव |  Ajmer Breaking News: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वरुण सागर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में चिंता, स्पष्टता और मुआवजे की मांग। |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सांसद अजय माकन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सपत्नीक पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का आगाज, पहली बार नए परिसर में मतदान और महिला आरक्षण की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन | 

अजमेर न्यूज़: केकड़ी के मेहरू कलां में लाल धागा वाला बाबा का धाम, अंधविश्वास के नाम पर हो रहा खेल

Post Views 5551

September 2, 2025

प्रशासन बना मूकदर्शक, स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते प्रशासन बाबा पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। खुलेआम गांव में धाम चलाकर भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन जांच तक नहीं हो रही।

केकड़ी के मेहरू कलां में लाल धागा वाला बाबा का धाम, अंधविश्वास के नाम पर हो रहा खेल

केकड़ी ,देश जहां एक ओर विज्ञान और तकनीक के नए आयाम छू रहा है, वहीं दूसरी ओर अंधविश्वास का अंधेरा लोगों को गुमराह कर रहा है। अजमेर जिले के मेहरू कलां गांव में "लाल धागा वाला बाबा" के नाम से चल रहा कथित धाम इसी अंधविश्वास का ताजा उदाहरण है। बाबा दावा करता है कि लाल धागा बांधने से नि:संतान महिलाओं की गोद भर जाती है और उन्हें संतान का सुख मिलता है।

आस्था के नाम पर गुमराह, बाबा के यहां सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी लोग संतान प्राप्ति की आस लेकर पहुंच रहे हैं। बिना किसी चिकित्सीय प्रमाण और वैज्ञानिक आधार के चमत्कारों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर ‘चमत्कारों’ का प्रचार,खुद को चमत्कारी बताने वाला यह बाबा फेसबुक पर अलग-अलग आईडी बनाकर अपने "धाम" और "चमत्कार" का प्रचार कर रहा है। फोटो और वीडियो के साथ संपर्क नंबर भी खुलेआम डाले जा रहे हैं। इससे भोली-भाली जनता भ्रमित होकर बाबा के चंगुल में फंस रही है।

प्रशासन बना मूकदर्शक, स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते प्रशासन बाबा पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। खुलेआम गांव में धाम चलाकर भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन जांच तक नहीं हो रही।

अंधविश्वास का खतरनाक असर,विशेषज्ञों का मानना है कि संतानों की चाहत में दर-दर भटक रही महिलाओं की पीड़ा का फायदा उठाना अमानवीय और आपराधिक कृत्य है। आशा की किरण को अंधविश्वास में बदलना समाज के लिए खतरनाक संकेत है।

प्रशासन और समाज की जिम्मेदारी,यह मामला केवल प्रशासनिक लापरवाही ही नहीं बल्कि समाज की जागरूकता पर भी सवाल खड़ा करता है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे ढोंगी बाबाओं की दुकान और तेजी से पनपेंगी। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और समाज को मिलकर इस प्रकार के अंधविश्वास पर रोक लगानी होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved