For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123359641
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अजमेर में न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह,न्यायिक सदस्य उर्मिला वर्मा का राजस्थानी परम्परा के अनुसार पुष्प बुके भेंट कर अभिनंदन |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रशासन सख्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रधान डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रचे सफलता के नए कीर्तिमान,माल लदान, समयपालनता और रेल राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज : डीआरएम राजू भूतड़ा |  Ajmer Breaking News: 171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ, तीर्थराज पुष्कर में राम नाम धन संग्रह बैंक बना आस्था का केन्द्र, 24 घंटे खुला रहेगा श्री रामनामालय, कभी भी कर सकेंगे परिक्रमा |  Ajmer Breaking News: देश सहित अजमेर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व, ठीक 12:00 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल ढोल ताशो के साथ हुई बालाजी की जन्म आरती ,जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे प्रसादी के हुए आयोजन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत कालू की ढाणी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार सहित तीन मजदूर हुए घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूरे मामले का सीओ साउथ मनीष बड़गुजर ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मकान मालिक और किराएदार खादिम के बीच किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान खादिम ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। | 

अजमेर न्यूज़: श्रीनगर में योग जागरूकता एवं योग शिविर का आयोजन

Post Views 171

April 23, 2025

ध्यान प्रशिक्षक शैलेश कुमार गौड़ द्वारा उपस्थित आमजन को मैडिटेशन करवाया । दैनिक जीवन में मैडिटेशन का महत्व और आवश्यकता के बारे में बताया गया।

श्रीनगर में योग जागरूकता एवं योग शिविर का आयोजन
    अजमेर, 23 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा हार्टफुलनेस संस्था और दिशा आरसीडी समाज सेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान से श्रीनगर में एकात्म अभियान के तहत योग जागरूकता एवं योग शिविर आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में हार्टफुलनेस के प्रतिनिधि श्रीमती अमिंदर कौर मेक द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ एवं तनाव रहित जीवन शैली के लिए प्रेरित करना है। ध्यान प्रशिक्षक श्री शैलेश कुमार गौड़ द्वारा उपस्थित आमजन को मैडिटेशन करवाया गया। दैनिक जीवन में मैडिटेशन का महत्व और आवश्यकता के बारे में बताया गया। यह एकात्म अभियान पूरे भारत में आठ राज्यों में चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी मानव को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। इस कार्यक्रम में सभी व्यक्तियों को समझाया गया कि बिना किसी दवाई के सिर्फ मुद्राओं और एक्यूप्रेशर द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। 
    अधिकार मित्र श्री अनिल द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, बाल विवाह निषेध अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता और अन्य कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 15100 विधिक कानूनी सहायता हेल्पलाइन नम्बर के बारे में बताया गया। दिशा संस्था प्रतिनिधि श्री आकाश रावत द्वारा संस्था के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्यक्रम का महत्व बताया और अपने बच्चों को टीकाकरण कराने और संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का सभी से आह्वान किया । हार्टफुलनेस संस्था से श्री राज सोनी, श्रीमती प्रेमलता गहलोत, श्रीमती यशोदा सोनी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 50 व्यक्तियांे ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved