For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170322999
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रत्येक विधायक को विकास कार्यों के लिए दिए गए 10 करोड़ से हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं विकास कार्य,

Post Views 91

March 16, 2025

अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने आज लगभग सवा करोड रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रत्येक विधायक को विकास कार्यों के लिए दिए गए 10 करोड़ से हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं विकास कार्य,

अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने आज लगभग सवा करोड रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास


अजमेर दक्षिण विधायक का श्रीमती अनीता पटेल द्वारा रविवार को दो अलग-अलग स्थान पर नाला में सड़क निर्माण कार्य के कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे अनीता भदेल ने रविवार सुबह अजमेर के ब्यावर रोड- एचएमटी के पास 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
एचएमटी से पहले शहीद भगत सिंह मार्ग ब्यावर रोड अजमेर पर एक समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि भजनलाल सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित कर रही है इसी के तहत प्रत्येक विधायक को 10 करोड रुपए का बजट दिया गया है इसी में से आज इस क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाली जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है जिस पर 60 लख रुपए खर्च की जाएंगे उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी लगातार हर वार्ड में विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित किया जा रहा है। 
इसके पश्चात् शाम 5 बजे धान नाड़ी चोराहा विधायक ऑफिस के पास भजनगंज वार्ड 45 में 43 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक व वार्ड 46 में 72 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved