For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174999270
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया बुधवाड़ा शिविर का निरीक्षण, एग्रीस्टैक योजना से जोड़ें सभी किसानों को- जिला कलक्टर

Post Views 341

February 13, 2025

जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपस्थित शिविर प्रभारी से नियमित शिविरों की मॉनिटरिंग करते हुए अधिकाधिक फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया बुधवाड़ा शिविर का निरीक्षण, एग्रीस्टैक योजना से जोड़ें सभी किसानों को- जिला कलक्टर
               अजमेर, 13 फरवरी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बुधवाड़ा में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का अवलोकन किया एवं शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की। समस्त किसानों को आवश्यक रूप से एग्रीस्टैक योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। इससे सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त होता रहेगा। 
               जिला कलक्टर  श्री लोक बन्धु ने कहा कि एग्रीस्टैक योजना के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प आयोजित हो रहे है। यह सरकार कि महत्वकांक्षी परियोजना है। आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान का दस्तावेज है उसी प्रकार फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्ड कृषकों के डेटाबेस का दस्तावेज है। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपस्थित शिविर प्रभारी से नियमित शिविरों की मॉनिटरिंग करते हुए अधिकाधिक फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
               निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्राी आरोग्य आयुष्मान योजना सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करें। ई केवाईसी करावें, टीकाकरण सुनिश्चित करें एवं पशु विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्राी मंगला पशु बीमा योजना के तहत अधिकाधिक पशुपालकों के पशुधन का बीमा कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने को कहा। समाज कल्याण विभाग को शिविर में आने वाले पात्रा आगंतुकों के पेंशन सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
               जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा उपखण्ड अधिकारी पीसांगन श्री राजीव बड़गूजर के साथ निक्षय पोषण योजना के लाभार्थी श्री ओमप्रकाश एवं श्री शिव करण को पोषण किट भी वितरित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई। आधार कार्ड अपडेशन के कार्य मे तेजी लाने के लिए कहा गया। 
               इस दौरान संरपंच श्री जगदीश गुर्जर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा सहित संबंधित अधिकारी, किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved