For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168939871
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत डीलक्स बेकरी में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक चोर आया पुलिस गिरफ्त में,

Post Views 161

February 13, 2025

दो फरार साथियों की तलाश जारी, छत के रास्ते बेकरी में घुसकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

क्लॉक टावर थाना अंतर्गत डीलक्स बेकरी में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक चोर आया पुलिस गिरफ्त में,

दो फरार साथियों की तलाश जारी, छत के रास्ते बेकरी में घुसकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

क्लॉक टावर थाना अंतर्गत डीलक्स बेकरी में छत के रास्ते घुसकर नकबजनी की वारदात को अंजाम देकर गल्ले में रखी 5 लाख रुपए की नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि  7 फरवरी 2025 को गुरु नानक कॉलोनी निवासी ललित मूलचंदानी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि केसरगंज स्थित डीलक्स बेकरी से रात के समय अज्ञात चोर 5 लाख रुपए की नगदी चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया ओर मुखबिर मामूर कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह पर दबिश दी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर शाहनवाज आलम को डिटेन किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने 2 साथियों के साथ रात 3 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसरी गेट निवासी 36 वर्षीय शाहनवाज आलम पुत्र अब्दुल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। 
इसके अन्य फरार साथियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। चोरी की घटना बेकरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसमें दो चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे थे। गल्ले के अंदर 500- 500के नोटों की गड्डी में 5 लाख रुपए की नगदी मिलने के बाद दोनों चोर आपस में उलझ गए थे। चोरों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ झगड़ा सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ था।
फिलहाल पुलिस फरार 2 चोरों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved