For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170146798
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: धोखाधड़ी कर फर्जी एग्रीमेंट से प्लॉट पर कब्जा करने वाले आरोपी को टोंक पुलिस ने किया गिरफ्तार

Post Views 201

November 6, 2024

रोपी ने फर्जी हस्ताक्षर कर प्लॉट का एक हिस्सा अन्य को बेच दिया और कब्जा जमाने के उद्देश्य से शंकरलाल के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित किया।

कोतवाली टोंक पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी एग्रीमेंट तैयार करके प्लॉट पर कब्जा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी तोफीक पुत्र हबीब, निवासी काफला बाजार छोटे मियाँ का घेर, टोंक ने फर्जी हस्ताक्षर कर स्वयं के नाम पर एग्रीमेंट तैयार करवा लिया था और पीड़ित के प्लॉट का आधा हिस्सा बेचकर धोखाधड़ी की थी।

इस मामले में टोंक के निवासी शंकरलाल पुत्र माधोलाल बैरवा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका प्लॉट रामा पीर कॉलोनी, रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित है। आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर कर प्लॉट का एक हिस्सा अन्य को बेच दिया और कब्जा जमाने के उद्देश्य से शंकरलाल के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित किया।

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सिंह भाटी और पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने संबंधित दस्तावेजों की जांच में पाया कि एग्रीमेंट में किए गए हस्ताक्षर फर्जी थे। इसके बाद, आरोपी तोफीक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved