For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174884612
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में चार बदमाशों ने सूने घर में की 80 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Post Views 131

November 6, 2024

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह वारदात 1 नवंबर की रात करीब 2:33 बजे हुई थी, जब चार बदमाश घर में घुसे और 17 मिनट तक घर में रहे। करीब 2:50 बजे वे घर से बाहर निकल गए।

जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने एक सूने घर में सेंध लगाकर 80 लाख रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात गणेश विहार कॉलोनी स्थित निजी कॉलेज की प्रोफेसर स्मृति अग्रवाल के घर में हुई। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चार बदमाशों को घर में घुसते और सामान चोरी करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने प्रोफेसर स्मृति अग्रवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रोफेसर स्मृति अग्रवाल ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ सिरसी रोड स्थित गणेश विहार कॉलोनी में रहती हैं। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए 30 अक्टूबर को वे अपने गांव मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) गए थे। 4 नवंबर को जब परिवार वापस लौटा, तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी खुली मिली। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और अन्य कीमती सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई गई है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह वारदात 1 नवंबर की रात करीब 2:33 बजे हुई थी, जब चार बदमाश घर में घुसे और 17 मिनट तक घर में रहे। करीब 2:50 बजे वे घर से बाहर निकल गए। परिवार के वापस लौटने के बाद 5 नवंबर को पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जयपुर में यह चोरी की वारदात लोगों में दहशत का माहौल बना रही है, क्योंकि त्योहारों के दौरान सूने घरों को निशाना बनाना चोरों का आम तरीका बन गया है। पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और ऐसे मामलों में सहायता के लिए सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved