For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165893365
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।  |  Ajmer Breaking News: आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड  |  Ajmer Breaking News: सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम   |  Ajmer Breaking News: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर में शांतिकुंज हरिद्वार के व्यवस्थापक योगेंद्र गिरी एवं पाठक जी महाराज ,नंद शरण महाराज जी के सानिध्य में मां गायत्री के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

Post Views 81

November 6, 2024

गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर में शांतिकुंज हरिद्वार के व्यवस्थापक योगेंद्र गिरी जी के मुख्य आतिथ्य में एवं पाठक जी महाराज ,नंद शरण महाराज जी के सानिध्य ओर विशिष्ट अतिथि राजस्थान प्रभारी गौरीशंकर सैनी एवं ओमप्रकाश अग्रवाल प्रबंधक श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शाखा पुष्कर की अध्यक्षता में मां गायत्री के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 
सर्वप्रथम गायत्री कचोलिया, जयपुर द्वारा प्रज्ञा गीत "प्यार तुम्हारा पिया बहुत ,मां पीनी है अब पीड पराई" प्रस्तुत किया गया। घनश्याम पालीवाल द्वारा माता भगवती देवी शर्मा व श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला गया, उन्होंने कहा कि ज्योति कलश में मां गायत्री समस्त ब्रह्मांड की शक्तियों को लेकर इन सात कलशों में विराजित है। शांतिकुंज प्रतिनिधि गौरीशंकर सैनी ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सच्चा समर्पण व श्रद्धा का भाव ही मनुष्य को हनुमान बना सकता है। परमात्मा का सानिध्य जीवन में सफलताओं को उत्पन्न करने वाला होता है। कलश ब्रह्मांड का प्रतीक है और वही शुद्ध ज्योति कलश यात्रा में श्रीराम शर्मा आचार्य जी के युग निर्माण के विचारों को चहूंओर प्रेषित करेंगे। यात्रा का उद्देश्य दूषित विचारों का शमन कर विचारों का शुद्धिकरण करते हुए मन के अंधकार नाश करना, नकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करना है। रामसखा आश्रम के महंत नंदशरण महाराज ने कहा कि जितना अच्छा सुना है उसे हृदयगम करें । पाठक जी महाराज ने गायत्री परिवार के इस शुभ कार्य हेतु शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र गिरी ने बताया कि हमारी संस्कृति के द्वारा जो जीवन जीने की सिद्धांत बनाए गए थे, उन सभी से जन सामान्य को परिचित करवाना है।  समारोह के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि ज्योति कलश शक्ति का पुंज है ,यह कलश वातावरण में शक्ति का संचार करते हुए प्रत्येक घर, प्रत्येक गली व गांव तक पहुंचेंगे। इस ऊर्जा से लोगों के विचारों व परिवेश में शुद्धता का संचार होगा।
कार्यक्रम के अंत में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या द्वारा वर्चुअल माध्यम से सभी को कहा गया कि इस यात्रा के माध्यम से संपूर्ण राजस्थान में एक पावन संकल्प पहुंचेगा। आज के समय में मनुष्य पूरी तरह भीतर से टूटा हुआ व बिखरा हुआ है। आज उसकी लड़ाई स्वयं से है, ना कि बाहर के लोगों से। ऐसी स्थिति में गुरुदेव के विचारों के माध्यम से मनुष्य को उसकी आंतरिक शक्तियों से परिचय करवाना आवश्यक है । 
कार्यक्रम में नागौर के न्यायाधीश सतीश कौशिक ,महेंद्र सिंह कड़ेल ,टीआर शर्मा, सतीश भाटी, सीताराम पारीक, रामनिवास वैष्णव, भवानी सिंह राठौड़, श्याम सिंह आदि राजस्थान के प्रत्येक जिले से गायत्री परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल स्वामी ने किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved