For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180038044
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव |  Ajmer Breaking News: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वरुण सागर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में चिंता, स्पष्टता और मुआवजे की मांग। |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सांसद अजय माकन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सपत्नीक पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का आगाज, पहली बार नए परिसर में मतदान और महिला आरक्षण की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में 16.5 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़के- श्री देवनानी 

Post Views 431

October 11, 2024

विधानसभा अध्यक्ष ने किया 59 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ 

अजमेर में 16.5 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़के- श्री देवनानी 
विधानसभा अध्यक्ष ने किया 59 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ 
    अजमेर, 11 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहर की सड़कों को सुधारने 16.5 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। हाल ही में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की है। शीघ्र ही और भी सड़कों के काम शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही कचहरी रोड़ के लिए 6.15 करोड़ रूपए खर्च होंगे। 
    विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विशाल नगर एवं चन्द्रप्रभु नगर में 59 लाख की लागत से सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देवनानी ने कहा कि इस साल अतिवृष्टि के कारण शहर में बहुत सी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस सड़कों को सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। हाल ही में 24 सड़कों के सुधार के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की है। इसी तरह अन्य सड़कों के कार्य भी शीघ्र शुरू करवाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी से 6.15 करोड़ लागत से एलीवेटेड रोड के नीचे सड़क सुधारी जाएगी। 
    उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्रा अन्तिम सिरे से पर होने के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या रही है। यहां तीन रिजर्वायर बनाने के लिए 270 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। भूमि आवंटन भी किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसी प्रकार अजमेर शहर के पारम्परिक जल स्त्रोतों 22 बावड़ियों का चिन्हीकरण कर पानी फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। इससे अजमेर को 7 टीएमसी तक पानी उपलब्ध होगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्त्ति क लिए अतिरिक्त फीडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है। 
    उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्स के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा। 
        उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास की गति अनवरत बनी रहेगी। पहले बजट में ही 1500 करोड़ से अधिक की सौगातें मिली है। भविष्य में ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने पर कार्य किया जाएगा। फॉयसागर के केचमेण्ट एरीया की सुरक्षा के लिए 5 करोड़ की राशि से दीवार बनाई जानी है। झील की गहराई नरेगा के माध्यम से बढ़ाई जाएगी। सुगम यातायात के लिए रिंग रोड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
    इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य श्री अरूणा टाक, श्री अर्जुन सिंह, श्री सतीश बंसल, श्री लोकेन्द्र सिंह, श्री दरियाव सिंह, श्री सुरेश गोयल, श्री हरि गुर्जर, श्री राजेन्द्र जांगिड़, श्री कमल वैष्णव आदि उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved