For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169254871
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: अवैध रिफिलिंग कर ब्लैक में बेची जा रहे गैस सिलेंडर गिरोह का भांडा फोड़,

Post Views 61

September 19, 2024

जिला रसद विभाग ने मुखबिर की सूचना पर परबतपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में दिया कार्रवाई को अंजाम, 38 घरेलू और 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर सहित दो वाहन जप्त

अवैध रिफिलिंग कर ब्लैक में बेची जा रहे गैस सिलेंडर गिरोह का भांडा फोड़,

जिला रसद विभाग ने मुखबिर की सूचना पर परबतपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में दिया कार्रवाई को अंजाम, 38 घरेलू और 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर सहित दो वाहन जप्त

गुरुवार दोपहर जिला रसद विभाग द्वारा आदर्श नगर थाना अंतर्गत परबत पूरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मुखबिर से मिली सूचना पर  कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 
रसद विभाग की टीम ने अवैध रिफिलिंग कर ब्लैक में सिलेंडर बेचने वाले गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई करते हुए 38 घरेलू गैस सिलेंडर के साथ 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि रसद विभाग द्वारा अवैध रिफिलिंग और ब्लैक में बेचे जा रहे गैस सिलेंडर को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदर्श नगर थाना क्षेत्र के परबतपुरा बाईपास पर पार्श्वनाथ स्वीट्स पर एक टैंपो में अवैध सिलेंडर लेकर डिलीवरी ब्वॉय ब्लैक में सिलेंडर सप्लाई कर रहा है।सूचना पर रसद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची वहां डिलीवरी बॉय आजम खान दो अवैध रिफिलिंग से भरे सिलेंडर 900 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से  ब्लैक करते पाया गया। उसके एक टैंपो में 32 सिलेंडर और रखे हुए थे। जिसका लेखा-जोखा भी उसके पास नहीं था। डीएसओ जैन ने बताया की उसके पास इंडियन गैस की गलत सील और चपड़ी भी पाई गई है। अवैध रूप से वह रिफिलिंग कर सिलेंडर अलग-अलग दुकानों पर सप्लाई करने का काम करता है। इसके साथ ही एक अन्य टैंपो को भी जब्त किया गया  जिसमें अवैध रूप से सिलेंडर भरे हुए थे। दोनों युवकों के टैंपो को जब्त कर लिया गया है। विभाग की ओर से कुल 38 घरेलू सिलेंडर और 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। युवकों से पूछताछ जारी है कि वह अवैध रूप से कहां पर रिफिलिंग करते हैं। उनके साथ और कौन लोग शामिल है। ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved