For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170325143
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: वार्ड 30 किशनपुरा फकीरा खेड़ा में वर्षो पुराने मकान नहीं तोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 

Post Views 181

September 19, 2024

एडीए अध्यक्ष जिला कलेक्टर लोक बंधु को नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन,गरीबों को बेघर नहीं करने की रखी मांग 

वार्ड 30 किशनपुरा फकीरा खेड़ा में वर्षो पुराने मकान नहीं तोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 

एडीए अध्यक्ष जिला कलेक्टर लोक बंधु को नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन,गरीबों को बेघर नहीं करने की रखी मांग 

वार्ड 30 किशनपुरा फकीरा खेड़ा में कई वर्षों से गरीब तबके के लोग निवास कर रहे है। जिनके पास रहने के लिए अन्यत्र अन्य कोई स्थान भी नहीं है। इनमें से कई मकान ऐसे है जो की वर्ष 1990 से भी कई वर्ष पहले के है। वर्षो पुराने इन मकानो को नहीं तोड़ने की मांग को लेकर गुरुवार को  वार्ड 30 के पार्षद मोहम्मद वसीम  और नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली के नेतृत्व में बस्ती के लोगों और ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एडीए अध्यक्ष व जिला कलेक्टर लोक बंधु को ज्ञापन सौंप कर गरीबों की बस्ती ना उजाड़ने और उन्हें बेघर न करने की अपील की गई।
द्रोपदी कोली ने बताया कि अमीर और रसुकात वाले लोगों की ओर आंख और उंगली उठाने की हिम्मत ना सरकार करती है ना जिला प्रशासन लेकिन गरीबों के आशियाने उजाड़ने के लिए सबसे पहले आमदा रहते हैं।अब अजमेर विकास प्राधिकरण इन गरीबों के  कई वर्षों पुराने बने मकानों को तोड़ने पर आमादा है। क्षेत्रवासियों को अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 2013 के अधिनियम की धारा के अंतर्गत तोड़ने के नोटिस दिए गये है जबकि उक्त अधिनियम से पहले ही वह मकान व बरती में ग्रामवासी अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। पूर्व में भी अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पुलिस बल का प्रयोग करते हुए इन्हें 10 दिनो में फिर आज 19.09.2024 तक मकान खाली करने व तोड़ने की हिदायत दी गई है जो कि बेवजह परेशान करने की नियत है। कई किसानो को आज दिवस तक किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है व जमीन पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उक्त प्रकरण से समस्त क्षेत्रवासी व ग्रामवासी काफी परेशानी का शिकार हो रहे है। 
अगर जिला प्रशासन और एडीए ने अपनी हठधर्मिता दिखाकर  गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलाया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कांग्रेस जन आंदोलन करेगी और जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved