Post Views 351
August 9, 2024
ग्राम टांटोटी में कुख्यात डकैत धन सिंह ने की फायरिंग, जमीनी विवाद को लेकर डकैत धन सिंह, विजेंद्र सिंह और गोपाल सिंह राजपूत ने एक ही परिवार के चार-पांच लोगों के साथ की मारपीट,
बंदूक की गोली से घायल हुए रामपाल को इलाज के लिए लाया गया जेएलएन अस्पताल
शुक्रवार दोपहर अजमेर के नजदीक टांटोटी गांव में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कुख्यात डकैत धन सिंह और उसके साथियों ने जमीनी विवाद को लेकर टांटोटी गांव में जमीन पर नींव की खुदाई कर रहे रामपाल उसके बेटे श्याम पाल, सुनीता देवी और लाली देवी पर हमला कर दिया। इस दौरान धन सिंह और गोपाल सिंह राजपूत ने फायरिंग की जिससे रामपाल नामक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे परिजन घायल अवस्था में जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। वही 12 मील पुलिस थाना से आई पुलिस टीम घायल के बयान दर्ज कर रही है। घायल रामपाल ने अपने बयान में बताया कि उसका और उसके बड़े भाई गोपाल का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रामपाल और गोपाल दोनों सगे भाई हैं बड़े भाई गोपाल के साथ आज दोपहर को डकैत धन सिंह, विजेंद्र सिंह और गोपाल सिंह राजपूत विवादित जमीन पर पहुंचे और नींव की खुदाई कर रहे परिवार के लोगों को धमकाते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान डकैत धन सिंह और गोपाल सिंह राजपूत ने बंदूक से फायरिंग कर दी उनके साथ तीन-चार लोग और भी थे। बताया जा रहा है कि धन सिंह अपने साथियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचा था। जहां विरोध होने पर उसने फायरिंग की है।बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घायल रामपाल का इलाज जेएलएन अस्पताल में जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved