For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176767251
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गले के कैंसर की मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद |  Ajmer Breaking News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! | 

अजमेर न्यूज़: केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्राी श्री भागीरथ चौधरी के मंत्राी बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्रा में भव्य स्वागत किया गया। 

Post Views 221

June 15, 2024

केन्द्रीय कृषि मंत्राी श्री भागीरथ चैधरी ने कहा कि कृषक वर्ग के कल्याण की जिम्मेदारी अजमेर के आमजन के आशिर्वाद से मिली है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।

केन्द्रीय कृषि मंत्राी श्री भागीरथ चौधरी का हुआ स्वागत
            अजमेर, 15 जून। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्राी श्री भागीरथ चौधरी के मंत्राी बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्रा में भव्य स्वागत किया गया। 
            अजमेर सांसद तथा भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्राी श्री भागीरथ चौधरी का शनिवार को मंत्राी बनने पर प्रथम बार संसदीय क्षेत्रा में आगमन हुआ। उनका दूदू विधानसभा क्षेत्रा से ही विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। अजमेर जिले में प्रवेश पर बान्दर सिन्दरी में किशनगढ़, सिलोरा, सुरसुरा तथा अरांई क्षेत्रा के बड़ी संख्या में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया गया। पाटन गांव में भी स्वागत हुआ। डींडवाड़ा के ग्रामीणों के द्वारा टोल प्लाजा से पहले स्वागत किया गया। टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में व्यक्तियों ने आतिशबाजी के साथ माल्यार्पण किया। 
              श्री चौधरी का किशनगढ़ नगर में प्रवेश पर नगर परिषद द्वारा सभापति श्री दिनेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया। इसमें कृषक कल्याण के कर्तव्य को सुचारू सम्पादित करवाने के प्रतीक स्वरूप हरियाली तथा जेई का उपहार प्रदान किया गया। नगर प्रवेश के समय ही सम्मान समारोह स्थल पर बारिश हुई। यह बारिश प्रतिकात्मक रूप से केवल समारोह स्थल पर ही हुई। केन्द्रीय मंत्राी तथा उनके काफिले के गुजरते ही वर्षा रूक गई। उनका रोड़वेज बस स्टेण्ड, कृषि उपज मण्डी समिति, तिलक नगर, राधा कृष्ण विहार, पहाड़िया चैराहा, कृष्णपुरी, गेगल सहित अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी, श्री मदनगंज व्यापार मण्डल, गणगौर महोत्सव समिति, सायंकालीन मिलन ग्रुप, अग्रवाल समाज, दशहरा मेला कमेटी जैसे कई संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल थे। जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई।
केन्द्रीय कृषि मंत्राी श्री भागीरथ चैधरी ने कहा कि कृषक वर्ग के कल्याण की जिम्मेदारी अजमेर के आमजन के आशिर्वाद से मिली है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। क्षेत्रा के मतदाताओं का आभार भी जताया। अजमेर संसदीय क्षेत्रा की पेयजल सहित समस्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्रा के किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना प्रमुख ध्येय रहेगा। 
                इस अवसर पर किशनगढ़ प्रधान श्री रामचन्द्र थाकण, श्री वेदप्रकाश, श्री गोपाल गुर्जर, श्री हनुमान भादू, श्री रघुनाथ थेपलिया, श्री तेज सिंह राठौड़, श्री सुभाष चैधरी, श्री रामअवतार वैष्णव, श्रीमती सुनिता यादव, श्री कंवल प्रकाश किशनानी, श्री विमल बड़जात्या, श्री राजू शर्मा एवं उपखण्ड अधिकारी श्रीमती अर्चना चैधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved