For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169998353
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: मौसमी बीमारियों एवं लू और बुखार के मरीजों की अधिकता को देखते हुए प्रधानाचार्य डा वीर बहादुर सिंह द्वारा हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Post Views 51

May 27, 2024

आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में हिट रिलेटेड इलनेस के 11 मरीज भर्ती हुए। सैटेलाइट और जनाना चिकित्सालय में एक भी ऐसा मरीज भर्ती नहीं हुआ।

मौसमी बीमारियों एवं लू और बुखार के मरीजों की अधिकता को देखते हुए प्रधानाचार्य डा वीर बहादुर सिंह द्वारा आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, जनना चिकित्सालय एवं  सेटेलाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में अतिरिक्त प्राधानाचार्य डॉ श्याम भूतडा एवं अधीक्षक डॉ अरविंद खरे सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक साथ थे।
मौसमी बीमारियों की मरीज के लिए वार्ड में अलग से पलंगो की व्यवस्था की गई है। 
कैजुअल्टी वार्ड में नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं रेजिडेंट चिकित्सकों के अतिरिक्त तीनों पारियों में अतिरिक्त सीनियर रेजिडेंट्स तथा मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य दिन और रात की पारी में कार्य करेंगे।

वार्ड में लगे हुए ऐ सी और पंखे सुचारू रूप से कार्य करें तथा अतिरिक्त कूलर लगाने के निर्देश दिए।
वार्ड में बडे आइस बॉक्स में नियमित रूप से बर्फ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिसमें  मरीज के उपयोग हेतु टॉवल्स हो जो ठंडे पानी की पट्टी करने में काम आए।
कैजुअल्टी वार्ड में कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों के लिए भी मेडिसिन विभाग की ओर से शीतल पेय पदार्थ की उपलब्धता रहेगी।

इसी प्रकार जनाना चिकित्सालय अजमेर में प्रधानाचार्य जी के साथ डॉ गरिमा बाफना अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं डॉ पूर्णिमा पचौरी अधीक्षक जनाना चिकित्सालय ने निरीक्षण किया वहां 6 प्लांगो का एक वार्ड मौसमी बिमारियो से ग्रसित आने वाले मरीजों के लिए आरक्षित किया गया तथा वार्ड में ए सी एवं कूलर सुचारू रूप से कार्य कर रहे थे। 

सेटेलाइट चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डॉं गीता पचौरी अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं डॉ राकेश पोरवाल अधीक्षक साथ थे। यहां भी एक अतिरिक्त वार्ड मौसमी बीमारियों से ग्रसित रोगियों के लिए आरक्षित किया गया है। पंखे, कूलर एवं ऐ सी सही रूप से कार्य कर रहे थे। 

प्रधानाचार्य डॉ वीर बहादुर सिंह ने तीनों चिकित्सालय की अधीक्षको को निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों से ग्रसित आने वाले रोगियों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराए तथा सभी आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित करें और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक एवं नर्सिंगकर्मी मुस्तेदी से कार्य करें।

आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में हिट रिलेटेड इलनेस के 11 मरीज भर्ती हुए। सैटेलाइट और जनाना चिकित्सालय में एक भी ऐसा मरीज भर्ती नहीं हुआ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved