For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168702206
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़:  सनातन संस्कृति के ज्ञान के साथ विद्यार्थी पक्षियों के पानी की व्यवस्था व पेड लगाने का संकल्प लें-किशनानी 

Post Views 111

May 26, 2024

स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर का समापन

 सनातन संस्कृति के ज्ञान के साथ विद्यार्थी पक्षियों के पानी की व्यवस्था व पेड लगाने का संकल्प लें-किशनानी 
स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर का समापन
अजमेर- 26 मई - सनातन संस्कृति के ज्ञान के साथ विद्यार्थी पक्षियों के पानी की व्यवस्था व पेड लगाने का संकल्प लें और निरंतर अभ्यास करते रहें। ऐसे विचार सिन्धी बाल संस्कार शिविर के समापन के अवसर पर स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने प्रकट किये। शिविर के शुभारंभ पर निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास विद्यालय प्राचार्या अर्चना मिश्रा, सुधार सभा के अध्यक्ष ईश्वर ठाराणी, सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के राम बालाणी, पुष्करराज से प्रकाश मूलचंदाणी व कलाकार घनश्याम ठारवाणी भगत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर प्रभारी रूकमणी वतवाणी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ आराध्य देव झूलेलाल, भारत माता, सरस्वती माता व हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शिविर गीत शिविरार्थियों ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी व आभार ईकाई सचिव नरेन्द्र सोनी ने दिया। मंच का संचालन सुनीता भागचदाणी ने किया।
          शिविर के प्रारम्भ में बच्चों को योग व प्रार्थना पुष्पा थावाणी ने करवाई। शिक्षण कार्य सीमा रामचंदाणी, नीतू चंदाणी, भावना चंचलाणी, दिया ठारवाणी व संगीत के प्रशिक्षण दिया। शिविर में 95 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही जिन्हें प्रदेश द्वारा प्रकाशित संस्कार पुस्तक के साथ कॉपी पेन व सामग्री वितरित की गई। समापन पर सभी को प्रमाण पत्र व उपहार दिया गया।
कार्यक्रम में सीमा शर्मा, मुकेश शर्मा, गोविन्द मनवाणी, महेश आसूदाणी, हीरो तुलस्यिाणी, जयकिशन वतवाणी, विनोद विधाणी, कुन्दनदास, साजन वर्याणी, किशन केवलाणी, श्याम लालवाणी सहित अलग अलग संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved