For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168350115
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत अजमेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पूर्व जिला पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 

Post Views 161

April 19, 2024

करीब 34 दिनों में अजमेर जिला पुलिस ने 16 करोड़ रुपए की नगदी जब्त की है। इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थ और शराब की तस्करी को लेकर भी कई कार्रवाई की गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत अजमेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पूर्व जिला पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 
जिला पुलिस ने चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद अब तक 34 दिनों में 16 करोड़ रुपए की अवैध राशि जब्त की है। इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी को लेकर भी कई कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया । चुनाव को लेकर अजमेर लोकसभा सीट पर 5718 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जिले के 1937 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 168 संवेदन शील बूथ चिन्हित किए हैं। अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि अजमेर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। जिले में 1937 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें व्यापक व्यवस्थाएं की गई है।
पुलिस व प्रशासन ने 168 संवेदनशील और 121 अति सवेदनशील बूथ चिन्हित किए हैं। जहां पर वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी सहित सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। जिससे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव आयोजित किया जा सके। एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 16 मार्च को आचार संहिता लागू हुई थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में सभी थानों को आचार संहिता की पालना कराने के निर्देश दिए गए थे। करीब 34 दिनों में अजमेर जिला पुलिस ने 16 करोड़ रुपए की नगदी जब्त की है। इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थ और शराब की तस्करी को लेकर भी कई कार्रवाई की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved