For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169993778
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में नगरपालिका कार्यालय की सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़ता सांप देखने पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई

Post Views 71

March 31, 2023

सर्प के दिखाई देने की सूचना आमजन समेत वन्यजीवो की जान बचाने वाली संस्था पुलिसमित्र टीम को पालिका के कर्मचारी भवानी शंकर द्वारा दी गई

पुष्कर तीर्थ नगरी में नगरपालिका कार्यालय की सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़ता सांप देखने पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई । सर्प के दिखाई देने की सूचना आमजन समेत वन्यजीवो की जान बचाने वाली संस्था पुलिसमित्र टीम को पालिका के कर्मचारी भवानी शंकर द्वारा दी गई । सूचना मिलते ही थानाधिकारी डॉ रवीश सामरिया के निर्देशन में इंचार्ज अमित भट्ट के साथ राजेन्द्र वचछानी,अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और 5 मिनट में ही कॉमन सेंड बोआ सर्प को काबू कर सुरक्षित तरीके से पकड़ कर बिना नुकसान पहुंचाए ही प्राकृतवास में ले जाकर छोड़ दिया। रेस्क्यू के मौके पर कई पालिका कर्मी भी मौजूद रहे जिन्हें इंचार्ज अमित भट्ट द्वारा जहरीले सर्प दंश के इलाज के बारे में जागरूक भी किया गया।  मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के राजस्थान कोर्डिनेटर व पुलिसमित्र अमित भट्ट ने सभी को जानकारी देते हुये बताया कि,यह सर्प विषहीन कॉमन सेंड बोआ है । इस विषहीन सर्प से किसी को कोई नुकसान भी नही होता है। यह एक किसान मित्र सर्प होता है अभी इस समय गर्मी  व बारिश शुरू होते ही ये सभी सर्प हाईबरनेशन के बाद एक्टिव हो गए है व जीवित रहने के लिये सुरक्षित जगह भी तलाश रहे है। फिर भी कभी किसी को कोई जहरीला सर्प काट ले तो कृपया तत्काल ही बिना समय गंवाये ही मरीज को तत्काल ही उचित जगह पर हल्का सा बन्ध लगाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर एडमिट करायें और एंटीवेनम लगवाएं क्यों कि कोबरा करैत के काटने के बाद झाड़ फूंक कराना हमेशा ही जानलेवा साबित होता है।। 
पुष्कर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से पुलिसमित्र टीम द्वारा चलाये जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान का भी बड़ा असर हो चुका है कि, लोगों ने सर्पों या वन्यजीवो को बिल्कुल मारना ही छोड़ दिया है। और सीधे ही रेस्क्यू की सूचना देने लगे है। विदित हो कि पुलिसमित्र टीम पुष्कर डायल 112 पुलिस सेवा व वन विभाग के सहयोग से सर्प रेस्क्यू कर लोगों की सहायता कर रहे है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved