For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168883176
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने शुक्रवार को कायड़ विश्राम स्थली तथा उर्स मेला क्षेत्र का अवलोकन किया। 

Post Views 161

January 27, 2023

राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की मौके पर समीक्षा की। जायरीन को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। 

रमेश बोराणा ने किया कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन
    अजमेर, 27 जनवरी। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने शुक्रवार को कायड़ विश्राम स्थली तथा उर्स मेला क्षेत्र का अवलोकन किया। 
    मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा शुक्रवार को अजमेर प्रवास पर रहे। उन्होंने उर्स मेला क्षेत्र एवं कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की मौके पर समीक्षा की। जायरीन को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। 
    उन्होंने कहा कि उर्स मेला अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। इसमें दुनियाभर के जायरीन आते हैं। उनको पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कायड़ विश्राम स्थली में पेयजल, विद्युत, आवागमन एवं भोजन आदि व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए। उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved