Post Views 31
January 26, 2023
शादियों से बैग और पर्स चुराने वाली कड़ियां गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार
मदनगंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी की हासिल, गैंग के अन्य साथियों की तलाश जारी
25 जनवरी को आरोपी आशु भमोरिया गांव कड़िया थाना बोड़ा तहसील पचेर जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को लक्ष्मी नारायण उपनिरीक्षक द्वारा गिरफ्तार किया गया। गैंग के अन्य साथियों की तलाश जारी है। परिवादी सुरेश देवलानी निवासी गुरु कृपा लक्ष्मीनारायण विहार कॉलोनी मदनगंज किशनगढ़ ने 24 जनवरी को थाने पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि एक होटल में उनकी भतीजी की शादी थी जिसमें से फेरों के वक्त अचानक एक ग्रे कलर का पर्स चोरी हो गया जिसमें 2 मोबाइल फोन, 10 से 15 हजार रुपए की नगदी, सिलवर मोतियों की माला, चाबी की छल्ले ,एक वर्ना गाड़ी की चाबी और अन्य सामान था। जिस पर मुकदमा नंबर 34/2023 ipc की धारा 457, 380 में दर्ज कर मुलजिमान की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी का अभियुक्त आशु भामोरिया से पूछताछ की तो उसने बताया की उसके साथियों के साथ काफी समय से यही काम कर रहा है जो शादी समारोह में अच्छे कपड़े पहन कर वहां घुसकर वर व वधु पक्ष के रिश्तेदार बन कर शादी में जाते हैं और वंहा से कीमती सामान बैग पर्स आदी चुरा कर फरार हो जाते हैं ।
मुलजिम को गिरफ्तार करने वाली टीम में मदनगंज पुलिस थाना अधिकारी नेमीचंद चौधरी, उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण, हेड कांस्टेबल खेताराम, कॉन्स्टेबल सीताराम, विनोद कुमार, भूराराम और लक्ष्मीनारायण शामिल थे। इस कार्रवाई में सीताराम कॉन्स्टेबल और विनोद कुमार का विशेष योगदान रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved