Post Views 91
January 26, 2023
दरगाह थाना पुलिस ने ख्वाजा गरीब नवाज के 811 वें उर्स के दौरान जेब तराश करते हुए 6 गैर सायल को भारतीय दंड संहिता 151 के तहत किया गिरफ्तार
जेब तराशी करते हुए गिरफ्तार 6 गैर सायल को मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, वृत्त अधिकारी दरगाह गौरीशंकर के निर्देशन में दरगाह थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में सहायक उपनिरीक्षक बनवारी लाल, हेड कांस्टेबल सुरेश, अर्जुनलाल, कॉन्स्टेबल महावीर, प्रेमाराम, जयनारायण, रमेश, प्रदीप कुमार, दिनेश और रामरतन ने प्रयासों के बाद कुल 6 जेब तराशी करते मुलजिमों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए मुलजिमों में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश भीलवाड़ा और अजमेर के रहने वाले हैं
जिनको151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर एडीएम सिटी के समक्ष पेश किया गया जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved