Post Views 81
January 26, 2023
पुष्कर मे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, मेला मैदान में आयोजित हुआ उपखंडीय स्तरीय सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह,एसडीएम द्वारा झंडारोहण के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ,विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों वह संस्थाओं को किया सम्मानित
तीर्थ नगरी पुष्कर सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को सामूहिक गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। इसी तरह कस्बे के सरकारी गैर सरकारी स्कूलों वह कार्यालयों में झंडारोहण के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।
पुष्कर के मेला मैदान में उपखंडीय स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमे स्कूली बच्चों ने शानदार परेड व्यायाम का प्रदर्शन किया तो वही शानदार भव्य रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक गणतंत्र दिवस पुष्कर के मेला मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें पुष्कर की सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों के द्वारा परेड व्यायाम का प्रदर्शन वह रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया । समारोह का शुभारंभ उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।
इस मौके पर राजकीय सीनियर स्कूल गर्ल्स स्कूल महात्मा गांधी स्कूल यू आर एम स्कूल तारामनी स्कूल पाराशर शिक्षा निकेतन के बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी । एसडीएम सुखाराम पिंडेल, विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली, तहसीलदार संदीप कुमार, सीडीपीओ नीतू शर्मा ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों व विभिन्न संस्थाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर एसडीएम सुखाराम पिंडेल ने कहा कि पुष्कर सभी तीर्थों का गुरु है और हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है इसके विकास में किसी प्रकार कोई कमी नहीं रखी गई है । पुष्कर का विकास हो इसके लिए पुष्कर के लोग भी सदैव आगे आए और पुष्कर को हमेशा स्वस्थ और स्वच्छ रखें। प्रशासन जनप्रतिनिधियों का पुष्कर के विकास में सहयोग देकर अपनी अहम भूमिका निभाए।
इस मौके पर पार्षद रोहन बोकोलिया धर्मेंद्र नागोरा रवि बाबा शंभू चौहान गोपाल तिलोनिया संजय जोशी संजय दगदी जगदीश कुर्डिया दामोदर मुखिया शरद वैष्णव भागचंद दगदी अरुण वैष्णव सहित गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों के कार्मिक और स्कूली बच्चे मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved