For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180039715
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव |  Ajmer Breaking News: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वरुण सागर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में चिंता, स्पष्टता और मुआवजे की मांग। |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सांसद अजय माकन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सपत्नीक पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का आगाज, पहली बार नए परिसर में मतदान और महिला आरक्षण की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन | 

अजमेर न्यूज़: हर्षाेल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस,कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण,मार्च पास्ट की ली सलामी

Post Views 31

January 26, 2023

अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कर रही कार्य-श्री कटारिया,स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान,पुलिस एवं होमगार्ड की प्लाटून ने की परेड

हर्षाेल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस,कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण,मार्च पास्ट की ली सलामी
    अजमेर, 26 जनवरी। अजमेर जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह 2023 पुलिस लाईन मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजेन्द्र सिंह ने किया। गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के अवसर पर कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साथ-साथ संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर को दिल से याद करने की आवश्यकता है। इनके करिश्माई व्यक्तित्व एवं कृतित्व से आधुनिक भारत के समावेशी समाज की नींव पड़ी। तत्कालीन जन नेताओं ने भारतीय गणतंत्र को परिपक्व बनाने में योगदान प्रदान किया । इसके लिए हम उन सभी ज्ञात अज्ञात महान व्यक्तियों के आभारी हैं। हमारा संविधान सबसे वृहद है, जिला स्तरीय समारोह में स्वतंत्रता सेनानी श्री शोभाराम गहरवार का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन श्रीमती रामकली, चन्द्र अग्रवाल, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती जानकी टी गोकलानी को भी सम्मानित किया गया।

 समारोह में परेड कमांडर श्री जय सुल्तान सिंह के नेतृत्व में परेड की गई। सीआरपीएफ पुरूष प्लाटून का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर श्री संदीप कुमार, राजस्थान पुलिस पुरूष प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक महादेव सिंह, राजस्थान पुलिस महिला प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्रीमती समजीदा बानो, होमगार्ड पुरूष प्लाटून का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर धर्मी चन्द्र, होमगार्ड महिला प्लाटून का नेतृत्व विकास ओजवानी,एनसीसी आर्मी विंग का नेतृत्व आसीम खान, एनसीसी नेवी विंग का नेतृत्व  कृष्णवीर सिंह तथा राष्ट्रीय मिलट्री स्कूल का नेतृत्व विपन राज ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर, वासुदेव देवनानी एवं श्रीमती अनिता भदेल, महापौर श्रीमती बृजलता हाडा, उप महापौर नीरज जैन, राजस्व मण्डल के सदस्य सी.आर. मीणा, संभागीय आयुक्त  बी.एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक  रूपिन्दर सिंघ, जिला कलक्टर  अंश दीप, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, नगर निगम आयुक्त  सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक  चूनाराम जाट, प्रशिक्षु आईपीएस  सुमीत मेहरडा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गजेन्द्र सिंह राठौड़, उपवन संरक्षक सुनिल चिद्री, पूर्व मेयर  कमल बाकोलिया, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी,  महेन्द्र सिंह रलावता और  विजय जैन सहित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved