For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179474647
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  |  Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन | 

अजमेर न्यूज़: दरगाह अंजुमन सैय्यद जादगान ने औपचारिक उर्स के प्रारम्भ से पहले,उर्स के छह दिवसीय कार्यक्रम की दी जानकारी

Post Views 471

January 23, 2023

रजब की 6 तारीख को जन्नती दरवाजा हो जाएगा बन्द, मजारे अकदस का तीसरा गुस्ल की रस्म रजब की 9 तारीख को होगी अदा

दरगाह अंजुमन सैय्यद जादगान ने औपचारिक उर्स के प्रारम्भ से पहले,उर्स के छह दिवसीय कार्यक्रम की दी जानकारी

रजब की 6 तारीख को जन्नती दरवाजा हो जाएगा बन्द, मजारे अकदस का तीसरा गुस्ल की रस्म रजब की 9 तारीख को होगी अदा

अजमेर, हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना 811वें उर्स की औपचारिक शुरुआत से पहले सोमवार को अन्जुमन सैय्यद जादगान खुद्दाम कमेटी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उर्स का पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी।अंजुमन सदर  सैयद गुलाम किबरिया ने मीडिया को बताया कि 18 जनवरी को झण्डे की रस्म के साथ उर्स की शुरुआत हुई तथा 21 जनवरी पूरे साल पेश किया हुआ संदल खुद्दामे ख्वाजा साहब मजार से उतारकर लोगों में बाटा गया। अंजुमन सैकेट्री सैय्यद सरवर चिश्ति और उर्स कन्वीनर सैय्यद हसन हाशमी ने बताया कि उर्स मेले में आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है  दरगाह कमेटी, अन्जुमन कमेटी, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजक है। जिला कलेक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट ने गली गली घुमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रजब की 6 तारीख को जन्नती दरवाजा बन्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार का उर्स ऐतिहासिक उर्स होगा।अंजुमन मेंबर सैय्यद मुनव्वर पहलवान चिश्ति ने जिला प्रशासन अधिकारीयो का उर्स व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने और दिल से उर्स में आने वाले ज़ायरीन की  सोहलियात  मुहैया कराने पर धन्यवाद दिया।इस मौके पर उर्स मेम्बर सैय्यद मुन्ना चाचा और अन्य मेम्बरान आदि मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved