Post Views 11
January 23, 2023
स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
अजमेर, 23 जनवरी।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजनों के अन्तर्गत स्वीप गतिविधि में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेषयोग्यजन समुदाय में जन चेतना जागृत करने के लिए राजकीय महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास कोटडा में मतदान अधिकार के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार बधिर विद्यालय वैशाली नगर में वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूरी डालेगें हम थीम के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका का मंचंन किया गया।राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास में मंगलवार को 12 बजे विशेषयोग्यजन समुदाय में जन चेतना के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
इस अवसर पर उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री विशाल सिंह सोंलकी एवं श्री हरीश बैरी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved