For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179474640
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  |  Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन | 

अजमेर न्यूज़: कोरोना से माता पिता खोने वाले बच्चों से किया जिला कलक्टर ने संवाद, सुविधाओं एवं पढ़ाई की समीक्षा की

Post Views 91

January 23, 2023

राजियावास और केकड़ी के बच्चों के साथ विडियों कॉल कर उनकी समस्याएं जानी। साथ ही कलेक्ट्रेट में बच्चों से मुलाकात कर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

कोरोना से माता पिता खोने वाले बच्चों से किया जिला कलक्टर ने संवाद
सुविधाओं एवं पढ़ाई की समीक्षा की
         अजमेर, 23 जनवरी। कोरोना से माता पिता खोने वाले बच्चों के साथ सोमवार को जिला कलक्टर अंश दीप ने संवाद कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। 
    जिला कलक्टर अंश दीप ने कहा कि कोरोना से माता पिता खोने वाले बच्चे स्वयं को अकेला महसूस नही करें। सरकार हमेशा उनके साथ है। वे सोमवार को कोरोना से माता पिता खोने वाले बच्चों से संवाद कर रहे थे। राजियावास और केकड़ी के बच्चों के साथ विडियों कॉल कर उनकी समस्याएं जानी। साथ ही कलेक्ट्रेट में बच्चों से मुलाकात कर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। बच्चों के सुविधाएं एवं पढ़ाई में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
    उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रहनी चाहिए। परिस्थितिवश पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए। बच्चों को शिक्षा उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। साथ ही दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ खिंची गई फोटो उपहार स्वरूप दी गई। 
    इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक  प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा, जिला बाल सरंक्षण ईकाई के सहायक निदेशक संजय सांवलानी, संरक्षण अधिकारी अमिता सिंह, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजली शर्मा, सहायक निदेशक अभिषेक गुप्ता, एडवोकेट लक्ष्मी कटारिया, तबब्सुम बानो, अरविंद मीणा, रूपेश कुमार, अंबालाल एवं प्रकाश जांगीड़ उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved