Post Views 51
January 23, 2023
दुर्घटना में सड़कों पर लाल खून न बिखरने देने का नया गाँव एवं नाड़ी ग्राम पंचायत के 200 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों ने लिया संकल्प
सड़क चलते समय पर चढ़ाई पर चढ़ने वाले का पहला अधिकार न की स्थानीय व्यक्ति का -डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ एआरटीओ अजमेर
सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ)भारत सरकार की सड़क सुरक्षा एडवोकेसी योजना अन्तर्गत
राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी , परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, स्टीलबर्ड एवं पंचायत समिति मसूदा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत काना नया गाँव एवं नाड़ी में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम अलग-अलग ग्राम पंचायत में सम्पन्न हुआ जिसमें 2 घण्टे के सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण के उपरांत दोनों ग्रांम पंचायतों के 200 ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र में सड़क पर दुर्घटना के कारण लाल खून न बिखरने देने का संकल्प लिया ।अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी अजमेर डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सभी ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आदर्श वाहन चालक बनकर दूसरों को प्रेरित करते हुए अपनी ग्राम पंचायतों को हेलमेट युक्त, रिफ्लेक्टिव युक्त, लाइसेंस युक्त, दुर्घटना मुक्त, दुर्घटना में घायल की मदद करने में सबसे आगे रहने वाली पंचायत बनाने की अपील की ।डॉ. राठौड़ ने घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओं यथा वाहन से सम्बन्धित जानकारी, सड़क की भाषा, रोड चिन्हों एवं मार्किंग, सड़क पर रंगों का महत्व, सड़क पर ड्राइवर के कर्तव्य एवं प्राथमिक अधिकार, घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन के अधिकार , पुलिस एवं अस्पताल के कर्त्तव्य, मोटर वाहन चालन विनिमय के 40 नियम, अपराध एवं शास्तियाँ आदि की जानकारी रोचक तरीक़े से स्थानीय भाषा में देते कहा कि राज्य के 50 पुलिस थाने सबसे ज़्यादा दुर्घटना वाले हैं उसमें एक ब्यावर सदर आता है यह सभी ग्राम पंचायतें इसी थाना क्षेत्र की है । घाटे पर हम चढ़ते हैं तो चढ़ने वाले का पहला अधिकार है न कि स्थानीय व्यक्ति का ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved