For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178514883
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सेवादल ने किया याद

Post Views 11

January 23, 2023

आजादी के आन्दोलन के समय नेताजी बोलते थे कि हमारे अन्दर बस एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सेवादल ने किया याद

अजमेर 23 जनवरी ,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वी जयंती के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सेवादल पदाधिकारियों ने सुभाष बाग में स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की तथा संगोष्ठी का आयोजन किया। शैलेंद्र अग्रवाल के साथ आरिफ खान, कमल कृपलानी, पीयूष सुराना, नरेश सोलीवाल, शमशुद्दीन, पार्षद बिट्टू मेहरा व अनिल कश्यप सहित कई सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
     इस अवसर पर शैलेंद्र अग्रवाल ने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की जन जन के नायक महान स्वतन्त्रता सेनानी नेता जी कहते थे कि राष्ट्रवाद मानव जाति के उच्चतम आदर्शों सत्यम, शिवम, सुन्दरम से प्रेरित होना चाहिये | उन्होंने हमें अपने जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी थी चाहे हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी दुखी और बदतर हो। सुभाष चंद्र बोस ने हमें संदेश दिया था कि सफलता, हमेशा असफलता के स्‍तंभ पर खड़ी होती है |जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं किन्तु उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं । नेताजी ने बतलाया था कि मेरा अनुभव है कि हमेशा आशा की कोई न कोई किरण आती है, जो हमें जीवन से दूर भटकने नहीं देती । नेताजी बार बार बोलते थे कि अन्याय और अपराध को सहना और गलत के साथ समझौता करना ही सबसे बड़े पाप हैं। भारतीयों का कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं । हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिले, हमारे अन्दर उस आजादी की रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए । एक सैनिक के रूप में आपको हमेशा तीन आदर्शों को संजोना और उन पर जीना होगा ये आदर्श हैं सच्चाई, कर्तव्य और बलिदान । जो सिपाही हमेशा अपने देश के प्रति वफादार रहता है, जो हमेशा अपना जीवन बलिदान करने को तैयार रहता है, वो सिपाही अजेय है । अगर तुम भी अजेय बनना चाहते हो तो इन तीन आदर्शों को अपने ह्रदय में समाहित कर लो |आजादी के आन्दोलन के समय नेताजी बोलते थे कि हमारे अन्दर बस एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके! एक शहीद की मौत मरने की इच्छा ताकि स्वतंत्रता का मार्ग शहीदों के खून से प्रशस्त हो सके." "मुझे यह नहीं मालूम की स्वतंत्रता के इस युद्ध में हममें से कौन  कौन जीवित बचेंगे ! परन्तु में यह जानता हूँ ,अंत में विजय हमारी ही होगी भारत में राष्ट्रवाद ने एक ऐसी सृजनात्मक शक्ति का संचार किया है  जो सदियों से लोगों के अन्दर से सुसुप्त पड़ी थी .""मेरे मन में कोई  संदेह नहीं है कि हमारे देश की प्रमुख समस्याओं जैसे गरीबी ,अशिक्षा , बीमारी, कुशल उत्पादन एवं वितरण  का समाधान सिर्फ समाजवादी तरीके  से ही की जा सकती है जीवन में प्रगति का आशय यह है की शंका संदेह उठते रहें और उनके समाधान के प्रयास का क्रम चलता रहे !""हमारी राह भले ही भयानक और पथरीली हो ,हमारी यात्रा चाहे कितनी भी कष्टदायक हो, फिर भी हमें आगे बढ़ना ही है ! सफलता का दिन दूर हो सकता है ,पर उसका आना अनिवार्य है !


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved