Post Views 51
January 22, 2023
राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी ने मोर्थ सड़क सुरक्षा एडवोकेसी योजना के तहत काना खेडा एवं अंधेरी देवरी ग्राम पंचायत के 200 चयनित सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को दिलायी शपथ
सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ)भारत सरकार की सड़क सुरक्षा एडवोकेसी योजना अन्तर्गत
राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी द्वारा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, स्टीलबर्ड एवं पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत काना खेड़ा एवं अंधेरी देवरी के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम काना खेड़ा एवं अंधेरी देवरी ग्राम पंचायत में अलग-अलग सम्पन्न हुआ जिसमें 2 घण्टे के सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण के उपरांत दोनों ग्रांम पंचायतों के 100-100 ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र में समर्पित रूप से कार्य करने की शपथ ली। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी अजमेर डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सभी ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित तरीक़े से सड़क का उपयोग करने के सभी नियमों के बारे में जानकारी दी ।उन्होंने बताया की वर्ष 1996 से सड़क दुर्घटना में मौतों के मामले में देश का दुनिया में पहला स्थान चला आ रहा है इसलिए सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए हर ग्राम पंचायत में 100-100 सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनाकर उनसे आदर्श वाहन चालक बनकर दूसरों को प्रेरित करते हुए अपनी ग्राम पंचायतों को हेलमेट युक्त, रिफ्लेक्टिव युक्त, लाइसेंस युक्त, दुर्घटना मुक्त, दुर्घटना में घायल की मदद करने में सबसे आगे रहने वाली पंचायत बनाने की राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की इस पहल पर सहयोग करने की अपील की
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved