For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177997552
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

अजमेर न्यूज़: गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण के 1111 वे जन्म उत्सव के अवसर पर भीलवाड़ा के आसींद में मालसेरी डूंगरी पर 28 जनवरी को भव्य आयोजन , देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म सभा को संबोधित करने भीलवाड़ा आ रहे हैं।

Post Views 41

January 21, 2023

गुर्जर बाहुल्य 25 जिलों के गुर्जर प्रतिनिधि हुए एकत्रित ,पीले चावल और मालसेरी डूंगरी की मिट्टी देकर भिजवाया बुलावा,कार्यक्रम में भाजपा के आला नेता निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका

गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण के 1111 वे जन्म उत्सव के अवसर पर भीलवाड़ा के आसींद में मालसेरी डूंगरी पर 28 जनवरी को भव्य आयोजन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म सभा को संबोधित करने भीलवाड़ा आ रहे हैं। इसी को लेकर प्रदेश के गुर्जर समाज और भाजपा के आल्हा पदाधिकारी और नेता अब अपनी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के गुर्जर समाज को आमंत्रित करने के उद्देश्य से पुष्कर स्थित गुर्जर भवन में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर शामिल हुई।

प्रदेश के गुर्जर समाज में देवनारायण जयंती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मालसेरा के कार्यक्रम को लेकर गुर्जर समाज ने गुर्जर बाहुल्य 25 जिलों के प्रतिनिधियों को पुष्कर के गुर्जर भवन में आयोजित बैठक में आमंत्रित किया । जिन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। साथ कि अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक गुर्जर समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल करवाने के लिए निर्देशित किया गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने 25 जिलों से आए गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के उद्देश्य से पीले चावल और मालसेरी की मिट्टी को विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है। जिसके जरिए गुर्जर समाज के लोगों को आयोजित होने वाले धर्म सभा में एकत्रित होने का आवाहन किया गया है।

प्रदेश में गुर्जर समाज के भाजपा नेता कार्यक्रम को लेकर विशेष सक्रियता दिखा रहे हैं। भाजपा के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर इस कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बैठक के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने बताया कि गुर्जर समाज की आयोजित बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इन 25 जिलों से लगभग 5 लाख गुर्जर समाज के लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। जो 27 जनवरी से ही मालसेरा पहुंचना शुरू कर देंगे । सांसद ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न केवल राजस्थान से बल्कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटका से शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने बताया कि भगवान देवनारायण के प्राकट्य उत्सव में शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मालसेरी आ रहे हैं। यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों को पीले चावल और मालसेरी की रज के साथ-साथ शुभ कार्यों में आमंत्रित करने के लिए भेजे जाने वाली पाती भी भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में न केवल गुर्जर समाज हिस्सा लेने वाला है अपितु जैन और भील समाज के लोग भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न जिलों से बैठक में शामिल होने आए गुर्जर समाज के लोगों के साथ गुर्जर समाज के ओमप्रकाश भड़ाना, हेम सिंह गुर्जर, कालू लाल भडाणा, मानसिंह गुर्जर, किशन सिंह गुर्जर उपस्थिति थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved