For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177997544
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में श्री कृष्णा स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के तैयार किए मॉडल को स्कूल में शनिवार को विज्ञान, गणित, सोशल साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट व अंग्रेजी की प्रदर्शनी लगाई गई,

Post Views 181

January 21, 2023

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय युवा सन्त श्री श्री 1008 श्री कृपाराम जी महाराज व पंडित कमलनयन दाधीच ने फीता काटकर किया

पुष्कर तीर्थ नगरी में श्री कृष्णा स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के तैयार किए मॉडल को स्कूल में शनिवार को विज्ञान, गणित, सोशल साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट व अंग्रेजी की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों ने लगभग 400 मॉडल प्रस्तुत किये। विद्यालय द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अभिभावकों ने मॉडल को देखकर छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय युवा सन्त श्री श्री 1008 श्री कृपाराम जी महाराज व पंडित कमलनयन दाधीच ने फीता काटकर किया। उसके बाद स्कूल के डायरेक्टर श्रुति भट्ट  ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित किया। विज्ञान वर्ग में सोलर पावर प्लांट, वाटर साइकिल, वाईफाई इलैक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन, हाइड्रोपोनिक वाटर डिस्टलेशन, वाइन टर्बाइन, एसिड रेन,वर्किंग मॉडल ऑफ न्यूरॉन, डाइजेशन सिस्टम के मॉडल का प्रदर्शन किया।

इस एग्जीबिशन में वर्ग 1 से लेकर 8 तक के बच्चों ने वर्तमान समय में हमारे सामने जो चुनौतियां है उसको कैसे वैज्ञानिक तरीके से निबटा जाए उससे संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर व उसका लाइव डेमो करके सबको बताया। बच्चों की प्रस्तुति विज्ञान के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक रही।
स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी की प्रभारी ज्योति चोपड़ा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में बच्चो को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान व गणित के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है की उनको वैज्ञानिक गतिविधियो में प्रतिभाग करवाया जाए । अभिभावकों ने स्कूल अध्यापकों समेत बच्चो की मेहनत को सराहा । शाला स्टाफ हेमलता शर्मा, भावना शर्मा, निकिता सोनी, ट्विंकल खत्री , मनप्रीत कौर, भूमि , सीमा शर्मा, सोनिया शर्मा, निहारिका पटेल, सुनीता पंवार, सीमा मेहरा समेत अन्य का सहयोग रहा ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved