For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177997545
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

अजमेर न्यूज़: धार्मिक नगरी पुष्कर में माघ मास की मोनी अमावस्या और शनिवार के दुर्लभ योग पर हजारो श्रदालुओ ने आस्था की डूबकी लगाकर अपने पूर्वजो को याद किया

Post Views 31

January 21, 2023

सरोवर पर चला तर्पण पिंडदान का दौर,मोनी अमावस्या पर होती है अक्षय फल की प्राप्ति,पुष्कर में है पित्र कार्य का विशेष महत्व

धार्मिक नगरी पुष्कर में माघ मास की मोनी अमावस्या और शनिवार के दुर्लभ योग पर हजारो श्रदालुओ ने आस्था की डूबकी लगाकर अपने पूर्वजो को याद किया । पुष्कर सरोवर के मुख्य घाटों पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त विशेष पूजा अर्चना की। 

मौनी अमावस्या के चलते अल सुबह से ही सरोवर के बावन घाटो और बाजारों में मेले जैसा माहौल नजर आया । दूर -दराज के क्षेत्रो से पहुँचे हजारो श्रदालुओ ने पवित्र सरोवर में आस्था की डूबकी लगाकर अपने पूर्वजो के पिण्डदान और तर्पण कर उनके निमित्त ब्रह्मणो को यथा शक्ति दान दिया । विशेषकर सरोवर के मुख्य गऊ घाट , ब्रह्म घाट , राम घाट और प्रधान वराह घाट पर हर तरफ वंशजो ने अपने पितरो की आत्मशांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान कर परिवार में खुशहाली की कामना की । विशेष बात यह रही की जिन श्रदालुओ को अपने पूर्वजो की मृत्यु तिथि के बारे में पता नहीं था उन्होंने भी मौनी अमावस्या का लाभ उठाया । तर्पण और पिण्डदान के लिए हर वर्ग के लोगो में उत्साह देखा गया ।

मान्यता है की माघ मास की अमावस अक्षय फल देने वाली है | मोनी  अमावस्या पर मौन रहकर तीर्थ में स्नान ,दान ,पुन्य का अक्षय गुना फल  महाभारत पर्व में बताया गया है , मौनी अमावस्या से द्धापर युग प्रारम्भ का वर्णन भी  है। जब भी यह संयोग होता है श्रदालुओ का रैला पुष्कर में उमड़ पड़ता है । मोनी अमावस्या सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर रात्रि 2:00 बज कर 22 मिनट तक रहेगी। शनिवार को अमावस्या होने का सहयोग अब 8 माह बाद 14 अक्टूबर को बनेगा।

पंडित दिलीप शास्त्री बताते हैं कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भारत देश में 5 स्थानों पर पित्र कार्य का विशेष महत्व होता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार गया, गंगा तट, कुरुक्षेत्र, प्रभास(प्रयाग) और पुष्कर तीर्थ में पित्र कार्य के लिए विशेष विधान बताया गया है। शास्त्री ने बताया कि पद्म पुराण में भगवान राम द्वारा इसी तीर्थ में अपने पिता दशरथ को पिंड दान देने का उल्लेख मिलता है। तो वही महाभारत में पांडवों द्वारा आत्म कल्याण के लिए यहां निवास और पित्र कार्य का उल्लेख वर्णित है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved